फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Resident Protests Tree Cutting for Flyover, Snatches Equipment and Blocks Road

Indore News: पेड़ काट रहे निगम वालों से रहवासी ने छीनी मशीनें, सड़क पर धरना शुरू किया, पुलिस भी परेशान

Sat, 01 Mar 2025 07:19 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 01 Mar 2025 07:19 PM IST
सार

Indore News: एबी रोड पर बन रहे फ्लायओवर के लिए वर्षों पुराने पेड़ों की कटाई को लेकर एक रहवासी भड़क गया। उसने मौके पर पहुंचकर निगम कर्मचारियों को फटकार लगाई और मशीनें छीन लीं। इस दौरान भारी भीड़ जमा हो गई और पुलिस को भी मौके पर पहुंचना पड़ा।

विज्ञापन
Indore News Resident Protests Tree Cutting for Flyover, Snatches Equipment and Blocks Road
पेड़ों की कटाई के विरोध में सड़क पर बैठे राजेंद्र बाफना - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

आज सुबह विजयनगर थाने से लेकर सत्यसांई तक बनाए जाने वाले फ्लायओवर को लेकर सड़क के दोनों ओर पेड़ काटे जाने का काम विभिन्न टीमें कर रही थीं, तभी एक रहवासी इस कार्य के विरोध में सड़क पर आ गया। यह देख वह गुस्सा हो गया और मौके पर पहुंचकर न सिर्फ पेड़ काटने वाली टीम की मशीनें छीन लीं बल्कि कर्मचारियों को भी फटकार लगाई। इस घटना के बाद वहां बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और विवाद बढ़ने लगा। सूचना मिलने पर विजयनगर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। विरोध करने वाले रहवासी राजेंद्र बाफना ने बीच सड़क पर मशीनें अपने पास रख लीं और धरने पर बैठ गया।  
विज्ञापन


लगातार कट रहे पेड़
इससे पहले, मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए भी विजयनगर क्षेत्र में बड़ी संख्या में पेड़ काटे गए थे। अब एबी रोड पर बनने वाले फ्लायओवर के लिए सड़क के दोनों ओर लगे वर्षों पुराने कदम और अन्य प्रजातियों के पेड़ों को हटाया जा रहा था। निगम की टीम मशीनों के साथ वहां पहुंची और मंगलसिटी के सामने स्थित पेड़ों को काटने लगी। उसी दौरान क्षेत्र के ही निवासी राजेंद्र बाफना वहां पहुंचे और टीम के कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि पहले जब पेड़ों की छंटाई की गई थी, तब उनके ट्रांसप्लांट (पुनः रोपण) का वादा किया गया था, लेकिन बिना ट्रांसप्लांट किए इन्हें काटा जा रहा है। उन्होंने कर्मचारियों की मशीनें जब्त कर लीं और विरोधस्वरूप सड़क पर बैठ गए।
विज्ञापन


पुलिस को भी आना पड़ा
घटनास्थल पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई और वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मामला बढ़ता देख विजयनगर पुलिस को सूचित किया गया, जिसके बाद पुलिस अधिकारी भी वहां पहुंचे। निगम अधिकारियों को भी बुलाया गया, जिन्होंने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। काफी देर तक विवाद चलता रहा, लेकिन बाद में अधिकारियों और पुलिस की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ। हालांकि, इस घटना ने क्षेत्र में फ्लायओवर निर्माण के लिए हो रही पेड़ों की कटाई को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed