फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Relief to passengers, special trains will run from Indore to Patna and Delhi on Holi.

Indore News:यात्रियों को राहत, होली पर इंदौर से पटना और दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें चलेगी।

Sat, 21 Feb 2026 09:17 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 21 Feb 2026 09:17 AM IST
सार

होली के समय इंदौर से बिहार और दिल्ली, महाराष्ट्र की तरफ जाने वाली नियमित ट्रेनों में यात्रियों का दबाव बढ़ जाता है।  कई ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट का आंकड़ा बहुत ऊपर पहुँच गया है। इसे देखते स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Indore News: Relief to passengers, special trains will run from Indore to Patna and Delhi on Holi.
इंदौर रेलवे स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली के त्यौहार के दौरान ट्रेनों में मची मारामारी और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए रेल विभाग ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। इंदौर से पटना और इंदौर से हजरत निजामुद्दीन के लिए विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। ये स्पेशल ट्रेनें एक महीने की अवधि के लिए संचालित की जाएंगी। त्यौहार के मद्देनजर नियमित ट्रेनों में टिकट मिलना मुश्किल हो रहा था, जिसे ध्यान में रखते हुए रेलवे ने इन दो प्रमुख रूटों पर अतिरिक्त फेरे बढ़ाने का फैसला किया है। इस सुविधा से उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों को कन्फर्म बर्थ मिल सकेगी और सफर आसान होगा। इन ट्रेनों के संचालन की समय-सारणी जल्द ही जारी की जाएगी।

विज्ञापन

 

होली के आसपास इंदौर से उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली की ओर जाने वाली नियमित ट्रेनों में टिकटों की भारी किल्लत देखी जा रही थी। कई ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट का आंकड़ा बहुत ऊपर पहुँच गया है। जिससे यात्रियों की चिंता बढ़ गई। इस दबाव को कम करने के लिए रेल विभाग ने इन विशेष ट्रेनों के संचालन को हरी झंडी दी है।

विज्ञापन



पश्चिम रेलवे, रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि रतलाम रेल मंडल से डाॅ.आंबेडकर नगर (महू) से पटना के लिए साप्ताहिक ट्रेन (ट्रेन संख्या 09343 व 09344 का संचालक होगा। 26 फरवरी से ट्रेन का संचालन होगा। 18 बजे यह ट्रेन महू से रवाना होगी और अगले दिन 18.30 बजे पटना पहुंचेगी। यह ट्रेन 26 फरवरी से 26 मार्च तक चलेगी। हर शुक्रवार को ट्रेन पटना से 21.30 बजे चलेगी और दूसरे दिन 23.55 बजे इंदौर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसके अलावा 22 फरवरी से 27 मार्च तक इंदौर से हजरत निजामुद्दीन के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। जिसका संचालन रविवार व शुक्रवार को होगा। स्पेशल ट्रेन( संख्या-09309) शाम पांच बजे चलेगी और दूसरे दिन सुबह पांच बजे हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचेगी। इसी तरह हजरत निजामुद्दीन से ट्रेन (संख्या-09310) 23 फरवरी से हर सोमवार व शनिवार को चलेगी। यह ट्रेन हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से 8.20 बजे चलेगी और 21 (ट्रेन समय से) बजे इंदौर पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed