फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Regarding Kamal Nath, Sumitra Mahajan said - those who feel good work is being done should come a

Indore News: कमल नाथ को लेकर सुमित्रा महाजन ने कहा- जिन्हें लगता है अच्छा काम हो रहा है तो वे साथ आ जाए

Sat, 10 Feb 2024 08:14 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 10 Feb 2024 08:14 PM IST
सार

कमल नाथ के बारे में जब उनसे पूछा गया तो महाजन ने कहा कि जिन्हें भी लगता कि वे देश का भला करने वालों के साथ हो सकते है। तो इसमें बुराई क्या है।

विज्ञापन
Indore News: Regarding Kamal Nath, Sumitra Mahajan said - those who feel good work is being done should come a
पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ और उनके बेटे नकुल नाथ के भाजपा में आने के कयास के मामले इन दिनों सुर्खियों में है। इस मुद्दे पर पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने मीडिया से चर्चा में कहा कि जिन्हें भी लगता है कि देश में अच्छा काम हो रहा है।

विज्ञापन

वे विकास में विश्वास रखते है तो वे भाजपा में आ जाए। कमल नाथ के बारे में जब उनसे पूछा गया तो महाजन ने कहा कि जिन्हें भी लगता कि वे देश का भला करने वालों के साथ हो सकते है। तो इसमें बुराई क्या है।

विज्ञापन

 

देश विकास की राह पर बढ़ रहा है। सभी को मिलकर विकास के लिए काम करना है। नाथ को लेकर पिछले दिनों यह बात भी उठी थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात करेंगे,हालांकि नाथ ने बाद में खुद कहा था कि उनका प्रधानमंत्री मोदी से मिलने का कोई तय कार्यक्रम नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन


नाथ ने 13 फरवरी को अपने निवास पर एक भोज भी आयोजित किया है। जिसमें उन्होंने विधायकों को बुलाया है। नाथ राज्यसभा में जाना चाहते है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की कमान जीतू पटवारी को दिए जाने के बाद नाथ फिर केंद्र की राजनीति के मूड में है। वैसे भी 45 साल के राजनीतिक कैरियर में उन्होंने ज्यादातर केंद्र की ही राजनीति की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed