फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news rape attempt in road like ujjain case love jihad photo video

MP News: इंदौर में सड़क पर दुष्कर्म का प्रयास, झाड़ियों से युवती चिल्लाई तो बचाया, हिंदूवादी संगठन पहुंचे थाने

Sun, 08 Sep 2024 11:55 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 08 Sep 2024 11:55 AM IST
सार

इंदौर में एक युवक ने युवती को झाड़ियों में लेकर जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। मॉर्निग वॉकर्स को झाड़ियों से आवाज आई तो वे देखने के लिए पहुंचे, जहां लड़का युवती के साथ जबरदस्ती कर रहा था। आरोपी युवक के मोबाइल में कई लड़कियों के फोटो-वीडियो मिले हैं।

विज्ञापन
indore news rape attempt in road like ujjain case love jihad photo video
आरोपी सोहेल खान तुलसी नगर का रहने वाला है। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

मध्य प्रदेश के इंदौर में उज्जैन जैसी घटना होते होते रह गई। शहरवासियों की जागरूकता के कारण एक लड़की की आबरू बच गई। रविवार सुबह हुई इस घटना ने एक बार फिर शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा दिए हैं। गौरतलब है कि हाल ही में उज्जैन में सड़क पर हुए दुष्कर्म का मामला शांत भी नहीं हुआ है और इंदौर में भी इसी तरह की घटना का प्रयास किया गया। 
विज्ञापन


कपड़े उतारते ही चिल्लाई युवती
जानकारी के अुनसार विजय नगर क्षेत्र में रविवार अलसुबह एक युवती सैर पर निकली थी। रास्ते में तुलसी नगर का रहने वाले सोहेल खान युवती को जबरदस्ती पकड़कर झाड़ियों में ले गया। आरोपी सोहेल युवती के साथ जबरदस्ती करने लगा और उसके कपड़े उतारने लगा, इससे डरी-सहमी युवती ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। इस पर सोहेल युवती के साथ मारपीट करने लगा। युवती की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए और झाड़ियों के पास पहुंचकर सोहेल को पकड़ा। हिंदूवादी नेता मानसिंह राजावत और उनके कार्यकर्ता सोहेल को थाने लेकर पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई। अलसुबह थाने पर वरिष्ठ अफसर नहीं होने की वजह से युवती के बयान नहीं हो पाए। दोपहर में युवती को बयान के लिए बुलाया गया है। 
विज्ञापन


युवक के मोबाइल में मिले कई लड़कियों के फोटो वीडियो
मानसिंह राजावत ने बताया कि युवक का मोबाइल पुलिस ने जब्त कर लिया है। उसके मोबाइल में कई लड़कियों के फोटो और वीडियो मिले हैं। उसके पास बड़ी संख्या में युवतियों के मोबाइल नंबर भी हैं। लोगों की जागरूकता से युवती की आबरू बच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदौर में तीज पूजा में महिलाओं से गंदी हरकत, युवकों ने पहले बताए हिंदू नाम, आधार कार्ड से पता चला सच




इवेंट मैनेजमेंट का काम करता है सोहेल
सोहेल ने बताया कि वह इवेंट मैनेजमेंट का काम करता है, इसलिए इतनी लड़कियों से उसकी जान पहचान है। अब पुलिस सोहेल का रिकार्ड खंगाल रही है। हिंदूवादी संगठनों का कहना है सोहल युवतियों को लव जिहाद का शिकार बनाता है। पुलिस ने शिकायत का आवेदन ले लिया है और युवती के बयान और प्रारंभिक जांच के बाद ही केस दर्ज होने की बात कही जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed