फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore-news-rajwada-cabinet-meeting-holkar-style

Indore News: महिला सशक्तिकरण के साथ दिखेगा मालवा का वैभव, राजवाड़ा में होगी मप्र सरकार की कैबिनेट बैठक

Mon, 19 May 2025 05:36 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 19 May 2025 05:36 PM IST
सार

Indore News: आजादी के बाद पहली बार मध्यप्रदेश सरकार इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा में होलकर रियासत की परंपरा अनुसार कैबिनेट बैठक करने जा रही है। यह आयोजन बल्कि मालवा की संस्कृति, महिला सशक्तिकरण और इंदौर की विरासत को भी प्रमुखता से प्रदर्शित करेगा।

विज्ञापन
indore-news-rajwada-cabinet-meeting-holkar-style
सज गया राजवाड़ा - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

मध्यप्रदेश की राजनीति में ऐतिहासिक क्षण आने वाला है, जब आजादी के बाद पहली बार इंदौर के राजवाड़ा स्थित गणेश हॉल में होलकर रियासत की परंपरा अनुसार कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अगुवाई में होने वाली यह बैठक शासन और संस्कृति का अनोखा संगम बनकर सामने आएगी।
विज्ञापन


दरबार जैसी सजेगी कैबिनेट बैठक
राजवाड़ा के गणेश हॉल को होलकर शासनकाल की तर्ज पर सजाया गया है। मुख्यमंत्री और मंत्री परिषद के सदस्य पारंपरिक अंदाज में पटियों और गद्दों पर बैठेंगे। ठीक उसी तरह जैसे 1945 में अंतिम बार होलकर राजाओं का दरबार यहां सजा था। सिंह की आकृति वाले पारंपरिक लोट, रंग-रोगन से चमकती भगवान गणेश की प्रतिमा, और दीप प्रज्वलन से बैठक का शुभारंभ होगा।
विज्ञापन


एलसीडी और फ्लैक्स से भरेगा गौरव का अहसास
बैठक स्थल पर चार छोटी और एक बड़ी एलसीडी स्क्रीन लगाई गई हैं। दीवारों पर देवी अहिल्याबाई होलकर और उनके ससुर मल्हार राव होलकर के सुशासन को दर्शाते होर्डिंग-फ्लैक्स लगाए गए हैं। इसमें अहिल्याबाई की नारी सशक्तिकरण और मल्हार राव की वीरता को उकेरा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला सशक्तिकरण और मालवा की संस्कृति पर विशेष फोकस
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि इस ऐतिहासिक बैठक के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का संदेश देना और मालवा की सांस्कृतिक विरासत को उजागर करना सरकार का उद्देश्य है। बैठक का स्वरूप होलकर कालीन परंपरा के अनुरूप तय किया गया है, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का मार्गदर्शन लिया गया।

पहली मंजिल पर होगी भोजन व्यवस्था
कैबिनेट बैठक के बाद मंत्रियों और अधिकारियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी राजवाड़ा परिसर में ही की गई है। गणेश हॉल के ऊपर स्थित हॉल में कुर्सियों पर बैठकर पारंपरिक भोजन परोसा जाएगा। पूरी इमारत को 30 से ज्यादा एसी और दो दर्जन जनरेटर से लैस किया गया है ताकि बिजली आपूर्ति में कोई व्यवधान न आए।

गोपाल मंदिर गली में 25 पारंपरिक व्यंजन स्टॉल
इंदौर की पहचान को उजागर करने के लिए गोपाल मंदिर वाली गली में 25 पारंपरिक व्यंजनों के स्टॉल लगाए जाएंगे। वहीं, सराफा चौपाटी पर भी मेहमानों के लिए खास व्यंजन प्रस्तुत किए जाएंगे। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

प्रेस ब्रीफिंग और सुरक्षा के खास इंतजाम
राजवाड़ा के बाहर पीएम और सीएम के कटआउट लगाए गए हैं। यहीं प्रेस ब्रीफिंग के लिए विशेष केबिन बनाया गया है। सुरक्षा के लिए तैनात कर्मी केवल अधिकृत लोगों को ही अंदर प्रवेश देंगे। बाहर मुख्य द्वार के पास अधिकारियों के लिए एक डोम भी तैयार किया गया है।

अहिल्या उद्यान को भी संवारा गया
कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री और मंत्रीगण अहिल्याबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके लिए राजवाड़ा परिसर और अहिल्या उद्यान को विशेष रूप से सजाया गया है। पत्थरों और मूर्तियों की पॉलिश के साथ-साथ बारिश के मद्देनजर जल निकासी और अन्य व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गई हैं।


ऐतिहासिक दिन: 20 मई को लोकतंत्र का दरबार
20 मई 2025 को जब गणेश हॉल में मंत्रिमंडल की बैठक होगी, तो वह केवल प्रशासनिक नहीं, बल्कि इतिहास और संस्कृति का जीवंत उत्सव होगी। यह वही हॉल है जहाँ 1945 में आखिरी बार होलकर सरकार का दरबार सजा था, अब 80 साल बाद, फिर से सजेगा लोकतंत्र का दरबार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed