फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Raja Raghuvanshi murder case honeymoon Sonam

Indore News: सोनम के बैग से मिली पिस्टल, हवाला कनेक्शन और तंत्र क्रिया से जुड़ रही मर्डर मिस्ट्री

Wed, 25 Jun 2025 03:48 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 25 Jun 2025 03:48 PM IST
सार

Indore News: ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या मामले में शिलॉन्ग पुलिस को इंदौर में बड़ी सफलता मिली है। इंडस्ट्रीज हाउस के पीछे नाले से सोनम के बैग में रखी पिस्टल मिली, वहीं शिलोम जेम्स के घर के बाहर खड़ी कार से एक लाख रुपए नकद बरामद हुए।

विज्ञापन
Indore News Raja Raghuvanshi murder case honeymoon Sonam
राजा रघुवंशी हत्याकांड में हुआ बड़ा खुलासा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस में शिलॉन्ग पुलिस को अहम सबूत हाथ लगे हैं। पुलिस ने इंदौर के इंडस्ट्रीज हाउस के पीछे नाले से एक सफेद थैली में रखी पिस्टल बरामद की है, जो सोनम के बैग में थी। इसके साथ ही बिल्डिंग कॉन्ट्रैक्टर शिलोम जेम्स के घर के बाहर खड़ी एक कार से करीब एक लाख रुपए नकद भी जब्त किए गए हैं। यह बरामदगी केस को एक नई दिशा में ले जा सकती है।
विज्ञापन


सोनम के लैपटॉप की तलाश में महालक्ष्मी नगर पहुंची पुलिस
शिलॉन्ग पुलिस अब सोनम के लैपटॉप की तलाश में जुटी है। इसी सिलसिले में पुलिस मंगलवार को इंदौर के महालक्ष्मी नगर पहुंची, जहां सोनम रुकी थी। पुलिस टीम के साथ उस बिल्डिंग के कॉन्ट्रैक्टर और ब्रोकर शिलोम जेम्स तथा चौकीदार बलवीर अहिरवार को भी ले जाया गया। बुधवार सुबह शिलॉन्ग पुलिस बिल्डर लोकेंद्र तोमर को भी लेकर इंदौर पहुंची। दोपहर में लोकेंद्र, शिलोम और बलवीर को क्राइम ब्रांच थाने लाया गया, जहां तीनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की गई।
विज्ञापन


हवाला और तंत्र क्रिया की भी जांच में एंट्री
पुलिस को अब इस केस में हवाला कारोबार से जुड़े इनपुट भी मिलने लगे हैं। अंदेशा जताया जा रहा है कि सोनम के लैपटॉप में हवाला लेन-देन से जुड़ी जानकारी हो सकती है। शिलोम ने इस लैपटॉप को डिजिटल एविडेंस समझकर कथित रूप से फेंक दिया था। इसके अलावा कुछ ऐसी जानकारियां भी सामने आई हैं, जो तांत्रिक क्रिया से जुड़ी हुई लग रही हैं और इससे मर्डर केस की गुत्थी और उलझ गई है। इन सभी पहलुओं को देखते हुए शिलॉन्ग पुलिस फिलहाल शिलोम और बलवीर को इंदौर में ही रखकर जांच जारी रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच थाने में पूछताछ, पुलिस अब भी सस्पेंस में
इंदौर क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने जानकारी दी कि शिलॉन्ग पुलिस तीनों आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि शिलॉन्ग पुलिस ने अभी तक इंदौर पुलिस को पूछताछ में मिली जानकारी साझा नहीं की है। तीनों आरोपी फिलहाल ट्रांजिट रिमांड पर हैं, और पुलिस की निगरानी में हैं।


प्यार में थे दोनों, पुलिस बोली नार्को टेस्ट की जरूरत नहीं
सोनम रघुवंशी और राज कुशवाह ने शिलॉन्ग पुलिस के सामने पहली बार रिलेशन में होने की बात कही है। शिलॉन्ग एसपी विवेक स्येम ने बताया कि दोनों ने पूछताछ में कहा- हम एक-दूसरे से प्यार करते हैं। दोनों ने पहले ही अपराध स्वीकार कर लिया है। हमारे पास सबूत हैं। सोनम और राज कुशवाह के बीच प्रेम संबंध थे और दोनों ने राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रची थी। मुझे नहीं लगता कि हमें अब इस स्तर पर (नैरो एनालिसिस टेस्ट) क्यों करना चाहिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed