{"_id":"68a6c18ac2c1965c5d0e6d40","slug":"indore-news-rain-imd-mausam-weather-temperature-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: अभी लगातार बरसेंगे बादल, बंगाल की खाड़ी से आ रहा नया सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: अभी लगातार बरसेंगे बादल, बंगाल की खाड़ी से आ रहा नया सिस्टम
Thu, 21 Aug 2025 12:19 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Thu, 21 Aug 2025 12:19 PM IST
सार
Indore News: बंगाल की खाड़ी में सक्रिय सिस्टम के असर से 22 अगस्त से शहर में अच्छी बारिश की उम्मीद है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगस्त के अंत तक इंदौर में 25 इंच तक बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
इंदौर में बारिश। फोटो- जयेश मालवीय।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में गुरुवार को सुबह से रिमझिम जारी है। बीच बीच में कुछ देर के लिए धूप भी निकली लेकिन लगातार पानी गिरता रहा। इस बार अगस्त के तीसरे हफ्ते से लगातार बारिश हो रही है और इसने बारिश का कोटा बहुत हद तक पूरा कर दिया है। बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत दी है और अभी अगस्त माह के 10 दिन शेष हैं। उम्मीद की जा रही है कि अगस्त के आखिरी सप्ताह में अच्छी बारिश से बहुत हद तक इंदौर में बारिश की पूर्ति हो जाएगी।
यह भी पढ़ें...
Indore News: जंगल बचाने के लिए इंदौरियों की हुंकार, सड़क से कोर्ट तक सरकार को घेरेंगे
बंगाल की खाड़ी से आ रहा नया सिस्टम
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना एक मौसमी सिस्टम अब मध्य प्रदेश में सक्रिय होने वाला है। इसके असर से 22 अगस्त से इंदौर में अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
अगस्त अंत तक 25 इंच बारिश का अनुमान
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगस्त के अंत तक इंदौर में कुल 25 इंच बारिश हो सकती है। शहर का औसत सीजनल कोटा 38 इंच है। ऐसे में सितंबर महीने में बारिश का दबाव और बढ़ जाएगा।
अगस्त-सितंबर अहम महीने
इंदौर में बारिश के लिहाज से अगस्त और सितंबर सबसे महत्वपूर्ण महीने माने जाते हैं। पूरे सीजन की लगभग आधी बारिश इन्हीं महीनों में होती है, इसलिए इन दिनों का मौसम कोटा पूरा करने में बड़ी भूमिका निभाता है।