Indore News: इंदौर में बंद पेट्रोल पंप पर छापा, मिलावटी डीजल बेचने की आशंका
अफसरों को पता चला हैै कि कागजों पर भले ही पेट्रोल पंप बंद है, लेकिन सालों से पंप पर डीजल बिकता था। कम कीमत में बेचे जाने पर ट्रकों की भीड़ भी जुटी रहती है। पेट्रोल पंप किसी बसंल नामक व्यक्ति का बताया जा रहा हैै।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के पालदा क्षेत्र में वर्षों से बंद पेट्रोल पंप से मिलावटी पेट्रोल और डीजल बेचने की शिकायत पर क्राइम ब्रांच और खाद्य विभाग की टीम ने छापा मारा। पेट्रोल पंप वर्ष 2013 से बंद था,लेकिन जब टीम पहुंची तो डीजल वाहनों में भरा जा रहा था।
मौके से सैकड़ों लीटर डीजल भी जब्त किया गया है। अफसरों को पता चला है कि पेट्रोल पंप पर डीजल दूसरे पंपों की तुलना में दस से पंद्रह रुपये प्रति लीटर सस्ता बेचा जाता था। पंप संचालक ने बस और ट्रक ड्रायवरों से सांठ गाठ कर रखी थी। डीजल सस्ते में बेचने के बावजूद बिल ज्यादा का बनाकर दिया जाता था। अफसरों को डीजल में केमिकल मिलाए जाने की आशंका भी है। उसके सेंपल जांच के लिए भेजे गए है।
बंद पेट्रोल पंप संचालित होने से खाद्य विभाग के अफसर भी शक केे घेरे में है।कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि बंद पेट्रोल पंप में मिलावटी डीजल मिलने की आशंका हैै। उसके सेंपल जांच के लिए भेजे गए है। यदि मिलावट पाई गई तो पेट्रोल पंप संचालक के साथ जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ भी सख्त एक्शन लिया जाएगा।
सालों से बिक रहा है डीजल
अफसरों को पता चला हैै कि कागजों पर भले ही पेट्रोल पंप बंद है, लेकिन सालों से पंप पर डीजल बिकता था। कम कीमत में बेचे जाने पर ट्रकों की भीड़ भी जुटी रहती है। पेट्रोल पंप किसी बसंल नामक व्यक्ति का बताया जा रहा हैै। छापे के दौरान पंप पर कुछ ट्रक और बसें भी खड़ी मिली। इस पंप पर विभाग पहले भी छापा मार चुका है।
