फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news punit dubey suicide or murder crime case mystery

Indore News: साड़ी मेकअप के साथ फंदे मिले छात्र के केस में गहराते जा रहे राज, सीबीआई जांच की मांग

Thu, 23 May 2024 06:12 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 23 May 2024 06:12 PM IST
सार

रायसेन और बम्होरी में ब्राह्मण समाज ने दिए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन, परिवार ने जताई हत्या की आशंका
 

विज्ञापन
indore news punit dubey suicide or murder crime case mystery
बम्होरी में ज्ञापन सौंपता ब्राह्मण समाज। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

इंदौर में साड़ी और मेकअप के साथ फंदे पर लटके मिले छात्र पुनीत दुबे के केस में राज गहराते जा रहे हैं। पुलिस ने अभी तक मामले में कोई खुलासा नहीं किया है। वहीं इस मामले में अब सीबीआई जांच की मांग उठी है।
विज्ञापन


क्या है मामला
रायसेन का रहने वाला पुनीत इंदौर में महाराजा रणजीत सिंह कालेज में Bsc सेकंड ईयर का स्टूडेंट था। पहले वह खंडवा रोड स्थित एक अपार्टमेंट में अपने दोस्तों के साथ रहता था। दोस्तों के साथ उसे कुछ परेशानी होने पर परिजन ने उसी अपार्टमेंट में उसे अलग फ्लैट दिलवा दिया था। 18 मई की रात में उसने अपने फ्लैट में फांसी लगा ली थी। फंदे पर पुनीत का शव साड़ी पहने और मेकअप किए मिला था।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के नाम दो जगह दिया ज्ञापन, सीबीआई जांच की मांग
रायसेन में सर्व ब्राह्मण समाज ने त्रिभुवन दुबे के बेटे पुनीत दुबे की मौत के मामले में सीबीआई जांच कराने की मांग की है। ब्राह्मण समाज के लोगों ने एसडीएम पीसी शाक्य को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा है कि रायसेन उदयपुरा निवासी छात्र एमपीपीएससी की तैयारी कर रहा था। जिसकी पिछले दिनों इंदौर में फांसी पर झूलते हुए लाश मिली। लाश के आसपास खून के निशान पाए गए हैं। हत्या होने के कई ऐसे सबूत मिले हैं जिससे पुनीत की हत्या होना प्रतीत होता है। इसलिए सीबीआई से मामले की जांच करवाना चाहिए। बम्होरी में भी ब्राह्मण ने तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार के रीडर को ज्ञापन सौंपकर सीबीआई जांच की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की जांच मोबाइल डेटा पर टिकी
वहीं दूसरी ओर पुलिस पुनीत के मोबाइल और लैपटाप की जांच कर रही है। पुलिस ने मोबाइल, लैपटॉप जब्त कर लिए हैं और फॉरेंसिक लैब भेजे गए हैं। शव के आसपास मिले सबूतों पर पुलिस ने अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है। पुलिस भंवरकुआ टीआई राजकुमार यादव के मुताबिक जब पुनीत ने परिजन का फोन नहीं उठाया तो पुलिस फ्लैट पर पहुंची और फ्लैट का ताला अंदर से लगा था। ताला तोड़ने के बाद ही शव को निकाला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed