फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news: private college bus driver and student suicide in one day

Indore News: एक ही दिन में बस ड्राइवर और छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, शहर में मातम

Fri, 08 Aug 2025 06:14 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 08 Aug 2025 06:14 PM IST
सार

Indore News: इंदौर में एक ही दिन में दो दर्दनाक घटनाओं ने सभी को स्तब्ध कर दिया। एक निजी कॉलेज के बस ड्राइवर और बैंकिंग की तैयारी कर रही छात्रा ने अलग-अलग जगहों पर फांसी लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन
indore news: private college bus driver and student suicide in one day
प्रवेश मोरे - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में एक निजी कॉलेज के बस ड्राइवर ने आत्महत्या कर ली। मृतक, 26 वर्षीय प्रवेश मोरे, सतवास का रहने वाला था और पालदा क्षेत्र में अपने छोटे भाई के साथ किराए के कमरे में रहता था। गुरुवार शाम ड्यूटी खत्म कर घर लौटने के बाद उसने भाई से खाना बनाने को कहा और कुछ देर बाद कमरे में फांसी लगा ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल भेजा, जहां पोस्टमॉर्टम के बाद परिवारजन उसे सतवास ले गए।
विज्ञापन


मोबाइल और डायरी जब्त, जांच जारी
प्रवेश एपीजे अब्दुल कलाम कॉलेज की स्कूल बस चलाता था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। छोटा भाई भी इंदौर की एक निजी कंपनी में कार्यरत है, जबकि उनके पिता गांव में खेती करते हैं। पुलिस ने कमरे से मोबाइल फोन और एक डायरी जब्त की है, जिनकी जांच की जा रही है। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


बैंकिंग की तैयारी कर रही छात्रा का सुसाइड
उधर, भंवरकुआ क्षेत्र स्थित बालाजी हॉस्टल में बैंकिंग परीक्षाओं की तैयारी कर रही 20 वर्षीय छात्रा शिवानी, पुत्री तुलसीराम, ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शिवानी ने इंदौर के होलकर कॉलेज से बीकॉम किया था और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटी थी। गुरुवार दोपहर उसने किसी का फोन रिसीव नहीं किया। शाम को हॉस्टल में रहने वाली दूसरी छात्रा के आने पर घटना का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जब्त किया मोबाइल, परिवार सदमे में
शिवानी का एक छोटा भाई शिवम पढ़ाई कर रहा है, जबकि पिता डाबरी ग्राम, सतवास में खेती करते हैं। परिवार के अन्य सदस्य भी वहीं रहते हैं। पुलिस ने उसका मोबाइल फोन जब्त कर जांच शुरू कर दी है। दोनों ही घटनाओं से सतवास और इंदौर में शोक का माहौल है, जबकि पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed