फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Prime Minister Modi will perform Bhoomi Pujan of the new railway station on Monday.

Indore News: नए रेलवे स्टेशन का भूमिपूजन सोमवार को करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

Sun, 25 Feb 2024 09:08 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 25 Feb 2024 09:08 PM IST
सार

रेल विभाग नया रेलवे स्टेशन एक लाख यात्रियों की क्षमता के हिसाब से डिजाइन करेगा। सांसद शंकर लालवानी के अनुसार नए रेलवे स्टेशन में तीन लिफ्ट लगेज के लिए भी रहेगी, जबकि अलग-अलग जगहों पर 23लिफ्टें लगाई जाएगी।

विज्ञापन
Indore News: Prime Minister Modi will perform Bhoomi Pujan of the new railway station on Monday.
इस तरह होगा इंदौर का रेलवेे स्टेशन। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर रेलवे स्टेशन के कायाकल्प का भूूमिपूजन सोमवार को होगा। कार्यक्रम मेें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली जुड़ेंगे। सुबह 10.45 बजे प्लेटफार्म नंबर वन पर होने वाले समारोह में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी शामिल होंगे।

विज्ञापन


पांच सौ करोड़ की इस योजना में रेल विभाग इंदौर रेलवे स्टेशन को आने वाले 50 वर्षों के हिसाब से तैयार करेगा। इसके मुख्य भवन की बिल्डिंग सात मंजिला होगी और वर्ष 2027 से स्टेशन का संचालन शुरू होगा। निर्माण अवधि के दौरान रेलगाडि़यां पार्क रोड स्टेशन और लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन से संचालित होगी।

विज्ञापन

एक लाख यात्रियों के हिसाब से होगी सुविधा

रेल विभाग नया रेलवे स्टेशन एक लाख यात्रियों की क्षमता के हिसाब से डिजाइन करेगा। सांसद शंकर लालवानी के अनुसार नए रेलवे स्टेशन में तीन लिफ्ट लगेज के लिए भी रहेगी, जबकि अलग-अलग जगहों पर 23लिफ्टें लगाई जाएगी। स्टेशन का ज्यादातर हिस्सा सोलर से निर्मित बिजली से रोशन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे बड़ा पार्सल रुम

इंदौर में प्रदेश का सबसे बड़ा पार्सल रुम बनेगा। दस हजार क्विटंल सामान की क्षमता स्टेशन पर रहेगी। अभी 2800 क्विटंल पार्सल स्टेशन पर रहता है। आने वाले समय मेें इंदौर में रेलगाडि़यों की संख्या भी बढ़ेेगी। नया रेलवे स्टेशन आधुनिक होगा। उसमें वेटिंग रुम, फूड जोन, कार पार्किंग, दोपहिया पार्किंग व अन्य सुविधाएं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed