फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Power supply to the eastern city will be disrupted for four hours on Tuesday, and a mock drill wi

Indore News:चार घंटे पूर्वी शहर के कई हिस्सों की बिजली रही गुल, इंदिरा सागर परियोजना पर हुई माॅक ड्रिल

Tue, 04 Nov 2025 07:56 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 04 Nov 2025 07:56 AM IST
सार

 शहर के बिचौली मर्दाना, महावीर नगर, तिलक नगर, पलासिया, पालदा, भंवरकुआ चौराहा, खंडवा रोड, रानीबाग, बिलावली सहित आसपास के क्षेत्रों में शड डाउन रहा। माॅकड्रिल में ट्रांसमिशन, सप्लाई और उत्पादन की टेस्टिंग की गई। इस शटडाउन की सूचना कंपनी ने दी है। 

विज्ञापन
Indore News: Power supply to the eastern city will be disrupted for four hours on Tuesday, and a mock drill wi
इंदौर सिटी । - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर के पलासिया, तिलक नगर से लेकर पालदा, खंडवा रोड सहित पूर्वी क्षेत्र की 300 से ज्यादा काॅलोनियों की बिजली चार घंटे के लिए बंद रही। दरअसल इंदिरा सागर जल विद्युत परियोजना से इंदौर को बिजली सप्लाई होती है। भारतीय विद्युत संहिता की धारा-34 के तहत आपात स्थिति से निपटने के लिए माॅकडिल विद्युत उत्पादन विभाग द्वारा की गई। इस दौरान सुबह साढ़े 11 से दोपहर ढाई बजे तक शहर की बिजली गुल रही।

विज्ञापन

 

माॅकड्रिल के कारण शहर के बिचौली मर्दाना, संचार नगर, सर्वसंपन्न नगर महावीर नगर, तिलक नगर, पलासिया, पालदा, भंवरकुआ चौराहा, खंडवा रोड, रानीबाग, बिलावली, दूधिया, गोयल नगर सहित सहित आसपास के क्षेत्रों में शड डाउन रहा।। इसके अलावा कन्नौद व खुड़ैल में भी बिजली गुल रही। पश्चिम विद्युत वितरण कंपनी के जनसंपर्क अधिकारी अवधेश शर्मा ने बताया कि माॅकड्रिल में ट्रांसमिशन, सप्लाई और उत्पादन की टेस्टिंग की गई। इस शटडाउन की सूचना विद्युत वितरण कंपनी ने शहरवासियों को दी गई।

विज्ञापन

 

इस तरह की माॅकड्रिल दो माह पहले 440 केवी सब स्टेशन पर भी की गई थी। माॅकड्रिल के दौरान सारे परीक्षण किए गए। इसके बाद बिजली सप्लाई बहाल की गई। आपको बता दे कि इंदिरा सागर परियोजना से एक हजार मेगावाट बिजली उत्पन्न होती है। पूरे प्रदेश में 2.7 बिलियन यूनिट बिजली पूरे प्रदेश को सप्लाई होती है। इसमें प्रदेश का सबसे बड़ा शहर इंदौर भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed