फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore news post-monsoon winds imd mausam weather

Indore News: पहाड़ों पर बर्फबारी का इंदौर में असर, अचानक ठंडी हो गईं रातें, क्या टूटेगा 25 साल का रिकॉर्ड?

Thu, 16 Oct 2025 02:09 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 16 Oct 2025 02:09 PM IST
सार

Indore News: मानसून की विदाई के बाद भी मध्य प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में हल्की बारिश का दौर जारी है, जबकि उत्तरी हवाओं के कारण इंदौर समेत पूरे प्रदेश में रातें ठंडी होने लगी हैं और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Indore news post-monsoon winds imd mausam weather
इंदौर में बदल रहा मौसम। फोटो- जयेश मालवीय। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम ने करवट बदल ली है। इंदौर समेत प्रदेश के कई शहरों में रातें ठंडी होने लगी हैं और पारा 17 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। दिन में बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी से मौसम सुहावना बना हुआ है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore: धार-झाबुआ और आलीराजपुर में रही भदौरिया की पोस्टिंग, अवैध शराब के सिंडिकेट से लिंक
विज्ञापन


मानसून गया, पर बौछारें बाकी
मौसम विभाग के अनुसार, पूरे प्रदेश से मानसून की विदाई 13 अक्टूबर को हो चुकी है, लेकिन इसका असर अभी भी दक्षिणी जिलों में बना हुआ है। विभाग ने 16, 17 और 18 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। बुधवार को भी कुछ जिलों में दिनभर बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे दिन का तापमान 29 डिग्री के आसपास बना रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहाड़ों की बर्फबारी से बढ़ी ठंडक
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, रात में ठंडक बढ़ने का मुख्य कारण हवा का रुख बदलना है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के कारण वहां से आ रहीं उत्तरी हवाएं मध्य प्रदेश में तापमान गिरा रही हैं। इसी वजह से रातें और सुबह ठंडी महसूस हो रही हैं।


इंदौर संभाग में बारिश का कोटा पूरा
इस मानसून सीजन में इंदौर संभाग में बारिश की स्थिति शुरुआत में चिंताजनक थी, लेकिन सितंबर में हुई अच्छी बारिश ने इंदौर के सामान्य बारिश के कोटे को पूरा कर दिया। हालांकि, उज्जैन संभाग का शाजापुर जिला अभी भी सबसे कम बारिश वाले जिलों में शामिल है।

कैसा रहा है अक्टूबर में इंदौर का मौसम
पिछले रिकॉर्ड देखें तो इंदौर में अक्टूबर के आखिरी सप्ताह तक ठंड का असर बढ़ जाता है। पिछले 10 साल में रात का तापमान 14 से 16 डिग्री के बीच रहा है। इंदौर में 22 अक्टूबर 1999 की रात सबसे ठंडी रही थी, जब पारा 6.2 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed