फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news police conduct extensive checking at malls hotels and hostels amid security alert

Indore News: होटल, मॉल की पार्किंग में खड़ी गाड़ियों की चेकिंग, 1170 के चालान कटे, 14 ट्रक भी पकड़े

Fri, 14 Nov 2025 06:29 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 14 Nov 2025 06:29 PM IST
सार

Indore News: इंदौर में सुरक्षा अलर्ट के चलते पुलिस ने देर रात मॉल की पार्किंग, होटलों और हॉस्टलों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि यह कार्रवाई संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए की गई।

विज्ञापन
indore news police conduct extensive checking at malls hotels and hostels amid security alert
पार्किंग में चेकिंग करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

शहर में जारी सुरक्षा अलर्ट के मद्देनजर इंदौर पुलिस ने बीती रात सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस की अलग-अलग टीमों ने मॉल की पार्किंग, होटलों, हॉस्टलों और किराए के मकानों में औचक निरीक्षण किया। इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति पर समय रहते लगाम कसना है।
विज्ञापन


मॉल की पार्किंग में खड़ी गाड़ियों की तलाशी
देर रात चले इस अभियान में विशेष रूप से विजय नगर और कनाडिया थाना पुलिस सक्रिय रही। टीमों ने अपने-अपने इलाकों के प्रमुख मॉलों की पार्किंग में जाकर वहां खड़ी कारों की बारीकी से जांच की। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि वाहनों के नंबर, चालक और वाहन स्वामियों से जुड़ी जानकारी जुटाई गई। पार्किंग स्टाफ से भी पूछताछ की गई ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई वाहन लंबे समय से संदिग्ध अवस्था में तो नहीं खड़ा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की लिस्ट में छाए इंदौर के ये 3 'सुपर साइंटिस्ट', जानिए किन खोजों ने दिलाई
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल, हॉस्टल और किराएदारों का सत्यापन
मॉल के साथ ही पुलिस ने शहर के विभिन्न इलाकों में होटलों, हॉस्टलों और किराए के मकानों में रहने वालों की भी जांच की। पुलिस ने चेतावनी दी है कि जो भी व्यक्ति या मकान मालिक बाहरी लोगों या किराएदारों की जानकारी पुलिस को उपलब्ध नहीं कराएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। एडिशनल डीसीपी के अनुसार, शहर में बढ़ते आयोजनों और भीड़भाड़ को देखते हुए सुरक्षा निगरानी बढ़ाई गई है।

ट्रैफिक नियमों पर भी सख्ती, 1170 चालान काटे
सुरक्षा चेकिंग के साथ-साथ ट्रैफिक पुलिस ने भी नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसा है। इसी क्रम में, गुरुवार को चलाए गए विशेष अभियान के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले 1170 चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई। इसके अतिरिक्त, 13 नवंबर की सुबह से 14 नवंबर की सुबह तक 'नो एंट्री' जोन में प्रवेश करने वाले 14 भारी वाहनों को भी पकड़ा गया। इन वाहनों से 70,000 रुपये का समन शुल्क वसूल कर उन्हें भविष्य में नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed