फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: PM Modi’s Leadership Ushers in Bold Anti-Terrorism Stance and Historic Reforms

Indore News: आतंकवाद के खिलाफ भारत में आक्रामकता ‘न्यू नॉर्मल’ बन गई, साहसिक और ऐतिहासिक फैसले लिए जाएंगे

Wed, 11 Jun 2025 06:54 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 11 Jun 2025 06:54 PM IST
सार

Indore News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प से सिद्धि के गौरवशाली 11 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंतकुमार गौतम ने पत्रकार वार्ता को संबोधित किया

विज्ञापन
Indore News: PM Modi’s Leadership Ushers in Bold Anti-Terrorism Stance and Historic Reforms
प्रेस वार्ता करते नेता - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प से सिद्धि के गौरवशाली 11 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर इंदौर में पत्रकार-वार्ता आयोजित की गई। इसे संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंतकुमार गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार जन-आधारित और पारदर्शी शासन की प्रतीक है, जिसने बीते 11 वर्षों में आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रखी है। इसी कारण हम ‘विकसित भारत’ और ‘अमृतकाल’ को जमीन पर उतरते हुए देख रहे हैं। प्रेस वार्ता के बाद दुष्यंतकुमार ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित बिजनेस मीट में भी शामिल हुए। इसमें उन्होंने शहर के बिजनेस वर्ग से चर्चा की।
विज्ञापन


Raja Murder Case: राजा की मां ने पूछा- तुमने उसे मारा क्यों नहीं? तीन मिनट के लिए बहन सोनम से मिला था गोविंद
विज्ञापन


प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में भारत ने गरीब और जन कल्याण के अभूतपूर्व कार्य किए गए हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार रिफॉर्म, परफार्म और ट्रांसफार्म की अवधारणा को चरितार्थ कर रही है। वर्ष 2014 से पहले देश तुष्टिकरण और विभाजन की राजनीति में डूबा था, लेकिन पीएम मोदी के नेतृत्व में अब पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस की संस्कृति स्थापित हुई है। अब न्यू नॉर्मल, न्यू ऑर्डर बन चुका है। आज देश की जनता भी कह रही है कि मोदी हैं तो मुमकिन है। आम आदमी की सोच बन गई है कि वे समस्याओं का समाधान करेंगे। उन्होंने राष्ट्रहित में अनुच्छेद 370 को हटाना, तीन तलाक को खत्म करना, नया वक्फ कानून और सीएए लागू करना तथा विधायी निकायों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण जैसे साहसिक और ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। आतंकवाद के खिलाफ भारत की रणनीति में अब निर्णायकता और आक्रामकता एक ‘न्यू नॉर्मल’ बन गई है। सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक के बाद ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की निर्णायक छवि को दुनिया भर में स्थापित किया है। पिछले 11 वर्षों में मोदी सरकार ने एससी-एसटी-ओबीसी समेत समाज के सभी वर्गों के सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी है। महिलाओं को नेतृत्व में लाने के लिए उन्हें सेना, शिक्षा, रोजगार और स्वरोजगार के हर क्षेत्र में अवसर दिए गए हैं। देश नक्सलवाद के खात्मे की ओर बहुत तेजी से बढ़ रहा है। केंद्र सरकार ने एससी-एसटी-ओबीसी समेत समाज के सभी वर्गों के सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी सरकार ने असंभव को संभव कर दिखाया 
राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंतकुमार गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प के साथ अनुच्छेद-370 को हटाकर असंभव दिखने वाले काम को संभव कर दिखाया। हमारी सरकार ने हमेशा से ही साहसिक और ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। नया वक्फ कानून और सीएए लागू करना तथा विधायी निकायों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण इसके प्रत्यक्ष उदाहरण हैं। बीते 11 वर्षों में मोदी सरकार ने हर चुनौती का निर्णायक जवाब दिया और चुनौतियों को अवसर में बदलने का कार्य किया है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों ने गरीबी हटाओ को नारा दिया दिया था, लेकिन गरीबी को हटाने के लिए कोई कार्य नहीं किया। प्रधानमंत्री ने गरीबी हटाने को मिशन के रूप में लिया भारत में पिछले 11 वर्षों में 27 करोड़ लोग गरीबी की रेखा से बाहर आए हैं। पहले की सरकार केंद्र से गरीबों के लिए एक रुपए भेजती थी तो गरीबों तक 15 पैसे ही पहुंचते थे, यह बात कांग्रेस के तत्कालीन प्रधानमंत्री ने ही कही थी। प्रधानमंत्री ने डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर योजना के जरिए 3.9 लाख करोड़ रुपए के लीकेज को रोका। आज केंद्र सरकार गरीबों के लिए एक रूपए भेजती है तो हितग्राहियों को पूरे 100 पैसे मिल रहे हैं। राज्यों के टैक्स कलेक्शन में 283 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। 

देश में 126 नक्सल प्रभावित जिले थे, जो अब घटकर 18 रह गए हैं
पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार हमेशा ही साहसिक और ऐतिहासिक फैसले लिए हैं,  नया वक्फ कानून और सीएए लागू करना तथा विधायी निकायों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण इसके उदाहरण हैं। देश में 126 नक्सल प्रभावित जिले थे, जो अब घटकर 18 रह गए हैं। हिंसा में 53 प्रतिशत, सुरक्षा बलों की हताहत संख्या में 72फीसदी और कुल मृत्यु दर में 70 प्रतिशत की कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed