फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Pitreshwar also joined in mass offering at Sarva Pitru place Indore became centre

Indore News: पित्रेश्वर भी जुड़ा सर्व पितृ स्थान पर हुए सामूहिक तर्पण में, इंदौर बना केंद्र

Sat, 14 Oct 2023 08:15 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 14 Oct 2023 08:15 PM IST
सार

आध्यात्मिक योग गुरु कृष्णा मिश्रा ने बताया, विगत नौ साल से लगातार यह कार्य कर रहे हैं। इस साल भी ऑनलाइन सभी पितृ मोक्ष स्थान पर अधिकृत पंडितों के साथ सामूहिक तर्पण का आयोजन हुआ

विज्ञापन
Indore News Pitreshwar also joined in mass offering at Sarva Pitru place Indore became centre
आध्यात्मिक योग गुरु कृष्णा मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सर्व पितृ अमावस्या पर एक अनूठा ऑनलाइन 'सर्व पितृ मोक्ष स्थान से सामूहिक तर्पण' आयोजित हुआ। इसमें सभी पितृ मोक्ष स्थान ऋषिकेश से पंडित दिनेश, हरिद्वार से पंडित राजीव शर्मा, गया (बिहार) से अमन शर्मा, पुष्कर जी, ओंकार नंद सिद्धवट लालू गुरु, चाणोद विनायक जोशी, नासिक से विश्वेशर और पित्रेश्वर से राजेंद्र शामिल हुए। सभी ने एक साथ अज्ञात दिवंगत के लिए तर्पण किया।

विज्ञापन


आयोजनकर्ता शहर के आध्यात्मिक योग गुरु कृष्णा मिश्रा ने बताया, बीते नौ साल से लगातार यह कार्य कर रहे हैं। इस साल भी ऑनलाइन सभी पितृ मोक्ष स्थान पर अधिकृत पंडितों के साथ सामूहिक तर्पण का आयोजन हुआ। कृष्णा गुरुजी ने बताया, देव ऋण, ऋषि ऋण और पित्र ऋण से इंसान कभी मुक्त नहीं होता। पितृ तर्पण में पहले देव ऋण ऋषि ऋण के बाद पितृ ऋण की कृतज्ञता देना तर्पण है।
विज्ञापन




कार्यक्रम की शुरुआत में गुरुजी ने पितृ प्राणायाम और पितृ ध्यान सभी साधकों को करवाया गया। उसके बाद उपरोक्त स्थान के दर्शन कर सामूहिक तर्पण कृष्णा गुरुजी ने करवाया। इसमें सहयोग आयुष शर्मा जय लक्ष्मी सिएटल अनिल कुमार का रहा। इस दौरान अमेरिका, कनाडा, दुबई और स्वीडन के साथ भारत के अलग-अलग शहरों से भी लोग जुड़े। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed