फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news phataka factory blast died one person

Indore News: पटाखा फैक्ट्री के ब्लास्ट में एक मजदूर की मौत, दो अन्य मजदूर गंभीर

Wed, 17 Apr 2024 09:35 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 17 Apr 2024 09:35 PM IST
सार

पुलिस फैक्ट्री मालिक के खिलाफ धारा 304 में प्रकरण पंजीबद कर रही है। बारूद और अन्य केमिकल के वजह से बारूद में आग लगी थी। 
 

विज्ञापन
indore news phataka factory blast died one person
रोहित ने दम तोड़ा। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर के पास आंबा चंदन गांव की सुतली बम बनाने वाली फैक्ट्री में हुए हादसे में घायल एक मजदूर की मौत हो गई है। मंगलवार को आग लगने के बाद हुए विस्फोट में तीन मजदूर झुलस गए थे। बुधवार सुबह इनमें से घायल एक मजदूर की इंदौर के निजी अस्पताल में मौत हो गई। एडिशनल एसपी रूपेश द्विवेदी ने बताया कि मंगलवार को घटना के बाद तीनों घायलों को इंदौर के चोइथराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं बुधवार सुबह रोहित पिता परमानंद (19) की मौत हो गई। अन्य दो घायलों का इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


यह फैक्ट्री मोहम्मद शाकिर खान निवासी सिमरोल डाटोदा गांव के द्वारा के चलाई जा रही थी। पुलिस उसके खिलाफ धारा 304 में प्रकरण पंजीबद कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी सभी को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। बुधवार सुबह एफएसएल और बम स्क्वॉड की टीम भी मौके पर गई थी। बारूद और पोटेशियम के कई सैंपल जांच के लिए भी लिए गए हैं। पुलिस के अनुसार, सुतली बम बनाते वक्त बारूद और अन्य केमिकल के वजह से बारूद में आग लगी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed