फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Penthouse fire incident - Smoke could not escape due to high-tech lock system and packed room

Indore News:पेंट हाउस अग्निकांड-हाईटेक लाॅक सिस्टम और रूम पैक होने से धुआं बाहर नहीं निकल पाया

Fri, 24 Oct 2025 09:38 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 24 Oct 2025 09:38 AM IST
सार

दरवाजे पर डोर कैमरे व फिंगरप्रिंट लाॅक थे। जैसे-तैसे ताला तोड़कर प्रवेश को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पेंटा हाउस में कम खिड़कियां थी, इसलिए धुएं को निकले के पर्याप्त जगह नहीं मिली।

विज्ञापन
Indore News: Penthouse fire incident - Smoke could not escape due to high-tech lock system and packed room
दरवाजे पर डोर कैमरे व फिंगरप्रिंट लाॅक थे। - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर में उद्योगपति प्रवेश अग्रवाल की अपने ही पेंट हाउस में दम घुटने से मौत हो गई। वे अपनी बेटी को कमरे से बचाने गए थे, लेकिन खुद कमरे से बाहर नहीं निकल पाए। जब पुलिस जवान पेंट हाउस में पहुंचे तो उन्हें हाईटेक लाॅक खोलने में भी परेशानी आई,क्योकि आग के कारण बिजली गुल हो गई थी। दरवाजे पर डोर कैमरे व फिंगरप्रिंट लाॅक थे। जैसे-तैसे ताला तोड़कर प्रवेश को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पेंटा हाउस में कम खिड़कियां थी, इसलिए धुएं को निकले के पर्याप्त जगह नहीं मिली। इस कारण भी हादसे ने भयावह रुप ले लिया।

विज्ञापन

 

ये खबर भी पढ़ें: Indore News: ठंड और प्रदूषण से इंदौर में 'वायरल' विस्फोट, MYH-जिला अस्पताल में मरीजों की लाइनें

विज्ञापन

 

दरअसल प्रवेश ने अपने आटोमोबाइल के शोरुम के उपर ही पेंट हाउस रहने के लिए बनवाया था। उसका इंटीरियर इस तरह किया गया था कि पेंट हाउस भी शोरुम का हिस्सा लगे। इसके लिए मोटे कांच का इस्तेमाल ज्यादा किया गया था। जो सेंट्रल एसी शोरुम के लिए था, उससे ही पेंट हाउस को भी जोड़ा गया था। इस कारण ज्यादातर समय खिड़कियां बंद रहती थी। इस कारण आग लगते ही सभी कमरों में धुआं भर गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

चूहे मृत मिले

प्रवेश नेे दीपावली के समय पांच दिन के लिए पूजा घर में अखंड ज्योत जलाई थी। आशंका है कि चूहों ने दीपक को गिरा दिया और आग लग गई। आग सबसे पहले पूजाघर में लगी। पेंट हाउस में फायर अलार्म सिस्टम नहीं थे। यदि होते तो प्रवेश और उनका परिवार समय रहते जाग जाता और हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं होती। कमरों में फोरेंसिक विशेषज्ञों को चूहे भी मृत मिले। विशेषज्ञों को शार्ट सर्किट के कारण आग लगने के सबूत नहीं मिले।

 

आग लगने पर इस तरह से बचाव करे

कई बार आग लगने के कारण प्रभावित घबरा जाते है और अपनी जान गंवा बैठते है, लेकिन यदि सुझबूझ से काम लिया जाए तो हादसे से बचा जा सकता है। आग लगने धुएं के स्तर से नीचे झुककर या रेंगकर बाहर निकले। इससे ज्यादा धुआं सांसों में नहीं भर पाएगा। कोशिश करे कि आग लगने पर बचने के लिए छत पर जाए, वहां खुला हिस्सा रहता है और बचाव भी जल्दी होने की संभावना रहती है। यदि आप कमरे में फंसे है तो धुएं से बचने के लिए खिड़की के कांच फोड़ दे और दौड़ते हुए न निकले। इससे सांसों में धुएं की मात्रा ज्यादा जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed