Indore News: पेटीएम मैनेजर ने की थी आत्महत्या, अब पत्नी ने जहर खाया
गौरव की पत्नी और बच्चे भी ग्वालियर में रुके थे। गौरव की आत्महत्या के कारणों के बारे में पत्नी ने पुलिस को बताया था कि पेटीएम कंपनी में वे फिल्ड मैनेजर के पद पर थे और जाॅब को लेकर डिपरेशन मेें थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में 25 फरवरी को नौकरी जाने के तनाव में पेटीएम मैैनेजर गौरव गुप्ता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अब अपनी पत्नी मोहिनी ने भी जहर खाकर जान देने की कोशिश की। मोहिनी को ग्वालियर के अस्पताल में भर्ती किया गया है।
गौरव और मोहिनी की दो बेटियां है। दोनों की आठ साल पहले शादी हुई थी। गौरव मूल रुप से ग्वालियर के रहने वाले थे। वे जाॅब के सिलसिले में इंदौर में रह रहे थे। ग्वालियर मेें गौरव के माता-पिता और भाई रहते है।
गौरव जिस फ्लैट में परिवार के साथ रहते थे। वे उनके ससुर के नाम पर है। गौरव के परिवार के साथ उनकी साली पूनम भी रहती थी। गौरव का शव 25 फरवरी को फ्लैट के रुम में फांसी के फंदे पर लटका मिला था। पुलिस आत्महत्या के मामले में अलग-अलग एंगल पर जांच कर रही है। गौरव के रुम से पुलिस को कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला।
गौरव के शव को परिजन ग्वालियर ले गए थे। वहीं पर अंतिम संस्कार हुुआ। गौरव की पत्नी और बच्चे भी ग्वालियर में रुके थे। गौरव की आत्महत्या के कारणों के बारे में पत्नी ने पुलिस को बताया था कि पेटीएम कंपनी में वे फिल्ड मैनेजर के पद पर थे और जाॅब को लेकर डिपरेशन मेें थे।
उन्हें नौकरी जाने का डर था। इस कारण उन्होंने आत्महत्या कर ली थी। पति की मौत के बाद मोहिनी भी डिपरेशन में थी और उसने भी जहर खाकर जान देने की कोशिश की। उधर गौरव के परिजनों का कहना था कि उसे जाॅब को लेकर कोई टेंशन नहीं था,क्योकि दूसरी कंपनियों के जाॅब के ऑफर भी थे।
एक हफ्ते से जहर खाने का सोच रही थी
गौरव के मामा के बेटे नीरज ने बताया कि मोहिनी बाथरुम में जहर खाने के बात गिर पड़ी। परिजनों ने जहर खाने की वजह पूछी तो उन्होंने कहा कि मैं एक हफ्ते से जहर खाने का सोच रही थी। गौरव को भी यह बात पता थी, लेकिन उन्होंने खाने नहीं दिया और खुद फांसी लगा ली। अब मैं जीना नहीं चाहती। नीरज ने यह भी बताया कि गौरव के सुसाइड के बारे में हमे मोहिनी ने पहले नहीं बताया। जब गौरव ने काॅल नहीं उठाई तो परिजनों ने मोहिनी को फोन लगाया तो पता चला कि गौरव ने फांसी लगा ली है।
