फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: One and half month old child murdered in Indore's pastor camp, mother suspected

Indore News: इंदौर के पारदी डेरे में डेढ़ माह के बच्चे की हत्या, झोपड़ी में मिली खून से सनी लाश, मां पर शक

Thu, 21 Aug 2025 07:09 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 21 Aug 2025 07:09 PM IST
सार

पड़ोस में रहने वाले लोगों ने भीतर जाकर देखा तो बच्चे के गले से खून बह रहा था। उस वक्त घर में डेढ़ साल की बेटी भी थी। पूछताछ में पता चला कि महिला का आए दिन पति से विवाद होता था और एक बार पहले भी वह बच्चे का गला दबाने का प्रयास कर चुकी है।

विज्ञापन
Indore News: One and half month old child murdered in Indore's pastor camp, mother suspected
इंदौर में हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

द्वारकापुरी इलाके में स्थित पारदी के डेरे में डेढ़ माह के बच्चे की हत्या का मामला सामने आया है। उसकी खून से सनी लाश झोपड़ी से पुलिस को मिली है। घर पर बच्चे की मां के अलावा डेढ़ साल की बेटी और महिला की देवरानी थी। मां पहले भी अपने बच्चे का गला दबाने का प्रयास कर चुकी थी। इस कारण पुलिस को उस पर शंका है। पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन


द्वारकापुरी इलाके में पारदी समाज के कुछ लोग रहते हैं। दोपहर में पुलिस को सूचना मिली कि एक झोपड़ी में डेढ़ माह के बच्चे का शव है। उसका नाम प्रियांश पारदी है। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो लोगों ने बताया कि महिला की देवरानी घर के बाहर थी। बच्चे की मां नेहा दौड़ते हुए घर से बाहर आई और कि बच्चे को कुछ हो गया। आस पड़ोस में रहने वाले लोगों ने भीतर जाकर देखा तो बच्चे के गले से खून बह रहा था। उस वक्त घर में डेढ़ साल की बेटी भी थी। 
विज्ञापन


पहले भी कर चुकी थी मारने की कोशिश
पूछताछ में पता चला कि महिला का आए दिन पति से विवाद होता था और एक बार पहले भी वह बच्चे का गला दबाने का प्रयास कर चुकी थी। पुलिस ने झोपड़ी की तलाशी ली, लेकिन भीतर कोई औजार नहीं मिला। जिससे बच्चे का गला काटा गया। पुलिस अफसर पूछताछ के लिए बच्चे की मां को थाने ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed