फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: On the change of Saturn's zodiac sign, Krishna Guruji distributed tools to the laborers

Indore News: शनि के राशि परिवर्तन पर बांटे गए औजार, कृष्णा गुरुजी बोले- मजदूर के पसीने में बसते हैं शनिदेव

Fri, 28 Mar 2025 03:08 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 28 Mar 2025 03:08 PM IST
सार

इंदौर में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान शनि पूजन भी किया गया और श्रमिकों को नए औजारों का उपयोग पूजन के बाद प्रारंभ करने की सलाह दी गई। कृष्णा गुरुजी ने सभी नागरिकों से श्रमिकों की सहायता करने का अनुरोध किया, ताकि समाज में सकारात्मक ऊर्जा और संतुलन बना रहे।

विज्ञापन
Indore News: On the change of Saturn's zodiac sign, Krishna Guruji distributed tools to the laborers
डिवाइन एस्ट्रो हीलिंग के संस्थापक कृष्णा गुरुजी। - फोटो : social media

विस्तार

इंदौर के खजराना चौराहे पर शनिवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में दिहाड़ी मजदूरों को गैती, फावड़ा, तगारी जैसे निर्माण कार्य के औजार वितरित किए गए। यह कार्यक्रम डिवाइन एस्ट्रो हीलिंग के संस्थापक कृष्णा गुरुजी के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। यह आयोजन आगामी 29 मार्च 2025 को शनि ग्रह के मीन राशि में प्रवेश के पावन अवसर को लेकर किया गया। बताया गया कि ये अवसर लगभग 30 वर्षों आया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  प्रदेश के श्रमिक परिवारों को मिलेगे 505 करोड़ रुपए, सीएम डॉ. यादव खातों में राशि ट्रांसफर करेंगे
विज्ञापन


कृष्णा गुरुजी ने बताया कि हर ग्रह किसी न किसी पेशे से जुड़ा होता है और शनि ग्रह विशेष रूप से मजदूर वर्ग और लोहे से संबंधित कार्यों का प्रतिनिधि है। उन्होंने कहा कि शनि नवग्रह साक्षात् मजदूर और मजदूर के पसीने में बसते हैं। इसीलिए शनि के राशि परिवर्तन पर श्रमिकों को सहयोग देना अत्यंत पुण्य का कार्य है। इस दिन अमावस्या होने के कारण कार्यक्रम के बाद शनि पूजन भी किया गया। इस दौरान उपस्थित श्रमिकों से कहा गया कि वे नये औजारों का उपयोग पूजन के बाद प्रारंभ करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  'बिग बॉस और OTT शो दे रहे अश्लीलता को बढ़ावा', लोकसभा में बोले उज्जैन सांसद; रखी निगरानी की मांग

कार्यक्रम के दौरान एक महिला श्रमिक ने कहा कि हमें तो ये औज़ार किराए पर लेने पड़ते हैं। इस पर कृष्णा गुरुजी ने उन्हें संबंधित दुकान का पता देकर कहा कि आप कल जाकर दुकान से यह सामान निःशुल्क प्राप्त कर सकती हैं। इस दौरान कृष्णा गुरुजी ने सभी नागरिकों से भी अनुरोध किया कि वे भी अपने आसपास के श्रमिक वर्ग की यथासंभव सहायता करें और शनि की विषमता को सेवा से संतुलित करें। उन्होंने कहा कि ऐसे सत्कर्म से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और आशीर्वाद प्राप्त होते हैं। इस कार्यक्रम के दौरान कृष्णा गुरुजी सोशल वेलफेयर सोसाइटी के अनिल कुमार और नीतीश पटेल भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed