फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Now leopard seen on Super Corridor, Forest Department installed cages, search is being done with

Indore News: अब सुपर काॅरिडोर पर नजर आया तेंदुआ, वन विभाग ने लगाए पिंजरे, ड्रोन से हो रही तलाश

Tue, 23 Jan 2024 08:26 PM IST
Abhishek Chendke अभिषेक चेंडके
Updated Tue, 23 Jan 2024 08:26 PM IST
सार

कुछ दिनों पहले आईटी कंपनी इंफोसिस कैंपस में तेंदुआ देखा गया था। कंपनी के 70 एकड़ से ज्यादा क्षेत्र में फैले कैंपस में चारों तरफ सुरक्षा दीवार है। इसके बावजूद तेंदुआ कैंपस में पहुंच गया था।

विज्ञापन
Indore News: Now leopard seen on Super Corridor, Forest Department installed cages, search is being done with
ग्रामीणों को अलर्ट करते वन विभाग के कर्मचारी। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

आईटी कंपनी इंफोसिस के कैंपस में तेंदुआ नजर आने के बाद उसकी आहट सुपर काॅरिडोर की काॅलोनियों मेें भी हैै। वहां तेंदुए के फुट प्रिंट मिलने के बाद वन विभाग ने रहवासियों को अलर्ट जारी किया है और कुछ जगह पिंजरे भी लगाए है। वहीं ड्रोन से भी तेंदुए की सर्चिंग हो रही है। अफसरों का कहना है कि तेंदुए के अलावा दो शावक भी हो सकते है। टीम अभी तक तेंदुए को टीम पकड़ नहीं पाई।

विज्ञापन

क्षेत्र में बीते एक सप्ताह से तेंदुए का मूवमेंट है और वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में सक्रिय है। कुछ स्थानों पर पिंजरे लगाए गए है,हालांकि वन विभाग की टीम को अभी तक तेंदुुआ नजर नहीं आया है। क्षेत्रीय रहवासियों को रात के समय और सुबह के समय अकेल सूनसान इलाके मेें जाते समय ध्यान रखने को कहा गया है।

विज्ञापन

इंफोसिस कैंपस में नहीं मिला तेंदुुआ

कुछ दिनों पहले आईटी कंपनी इंफोसिस कैंपस में तेंदुआ देखा गया था। कंपनी के 70 एकड़ से ज्यादा क्षेत्र में फैले कैंपस में चारों तरफ सुरक्षा दीवार है। इसके बावजूद तेंदुआ कैंपस में पहुंच गया था। वन विभाग की अलग-अलग टीमों ने परिसर में तेंदुए की खोजबीन शुरू कर की।

विज्ञापन
विज्ञापन


तीन टीमें लगातार तीन दिन सक्रिय रही, लेकिन कैंपस में तेंदुआ नजर नहीं  आया है,हालांकि पग मार्क टीम को मिले, जो तेंदुए के ही थे। इस वजह से कंपनी के कर्मचारियों में भी दशहत है। कर्मचारियों को घनी हरियाली वाले इलाके में जाने नहीं दिया जा रहा है। कुछ दिनों तक कर्मचारियों को वर्क फ्राम होम भी दिया गया था। अब तेंदुए को लेकर सुपर काॅरिडोर की काॅलोनियों में डर बना हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed