फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: No space in trains and buses going to Sehore-Bhopal, people changed routes to avoid traffic jam

Indore News: सीहोर-भोपाल जाने वाली ट्रेन-बसों में जगह नहीं, ट्रैफिक जाम से बचने के लिए लोगों ने बदला रास्ता

Thu, 07 Mar 2024 05:52 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 07 Mar 2024 05:52 PM IST
सार

इंदौर और भोपाल के बीच का ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। अब यह ट्रैफिक भाऊखेड़ी, अमलाह होते हुए इंदौर की तरफ जाएगा। इसके अलावा सीहोर-आष्टा हाईवे का ट्रैफिक भी डायवर्ट किया गया है।

विज्ञापन
Indore News: No space in trains and buses going to Sehore-Bhopal, people changed routes to avoid traffic jam
सीहोर जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष महोत्सव के पुराने अनुभवों को ध्यान में रखते हुए इस बार बड़े बदलाव किए गए हैं। इंदौर से सीहोर और भोपाल जाने वाले ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है। सीहोर जाने वाली बसों और ट्रेनों में जगह नहीं है। इंटरसिटी और वंदे भारत एक्सप्रेस पूरी तरह भरी रही। भोपाल की तरफ जाने वाली अन्य ट्रेनों और बसों में भी सीट खाली नहीं है। 10 मार्च तक ट्रेन और बसों में इसी तरह की स्थिति रहने की संभावना है। 

विज्ञापन


कुबेरेश्वर धाम में कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने रुद्राक्ष वितरण कार्यक्रम रखा है। इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। पिछले साल महाशिवरात्रि पर कुबेरेश्वर धाम में दस लाख से अधिक लोग पहुंचने से इंदौर-भोपाल हाईवे पर घंटों जाम लग गया था। इस बार ऐसी स्थिति न बने, इसके लिए प्रशासन ने भी इंतजाम किए हैं। लोग भी सड़क मार्ग से यात्रा करने से बच रहे हैं। भोपाल, आष्टा और सीहोर अप-डाउन करने वाले लोगों ने ट्रेनों में बुकिंग करा ली है। इससे ट्रेनों में जगह नहीं मिल रही है। 
विज्ञापन


ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट
पिछली बार बिगड़ी व्यवस्था से सबक लेकर प्रशासन ने भी पहले ही ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया है। इंदौर-भोपाल मार्ग पर यातायात बाधित न हो, इसके लिए इंदौर से भोपाल जाने वाले ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है। भोपाल से यह ट्रैफिक भाऊखेड़ी, अमलाह होते हुए इंदौर जाएगा। इसके अलावा सीहोर-आष्टा हाईवे के ट्रैफिक को भी डायवर्ट किया गया है। सिर्फ जो वाहन महोत्सव में शामिल होने जा रहे है, उन्हें ही इंदौर-भोपाल रोड से जाने दिया जाएगा। इंदौर-भोपाल मार्ग पर जगह-जगह ट्रैफिक डायवर्जन के बोर्ड लगा दिए गए हैं। यह ट्रैफिक डायवर्जन व्यवस्था 10 मार्च तक लागू रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इंदौर रेलवे स्टेशन पर आम दिनों से ज्यादा भीड़
सीहोर में कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष महोत्सव में शामिल होने के लिए देशभर से लोग आ रहे हैं। इसका असर इंदौर रेलवे स्टेशन पर भी देखा जा रहा है। आम दिनों की तुलना में इंदौर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को ज्यादा भीड़ रही। भोपाल की तरफ जाने वाली ट्रेनों में भी ज्यादा भीड़ दिखी। इंदौर से सीहोर जाने के लिए टैक्सी कारों की बुकिंग भी आम दिनों से ज्यादा रही।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed