{"_id":"6a539f98e5643bb21a0e6e03","slug":"indore-news-nirbhaya-like-brutality-in-alirajpur-tribal-woman-required-surgery-to-stop-bleeding-2026-07-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Indore News: आलीराजपुर में निर्भया जैसी दरिंदगी, खून रोकने के लिए करना पड़ी आदिवासी महिला की सर्जरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: आलीराजपुर में निर्भया जैसी दरिंदगी, खून रोकने के लिए करना पड़ी आदिवासी महिला की सर्जरी
Sun, 12 Jul 2026 07:37 PM IST
Abhishek Chendke
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Abhishek Chendke
Updated Sun, 12 Jul 2026 07:37 PM IST
सार
अलीराजपुर जिले के बोरी थाना क्षेत्र में एक विधवा आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। पीड़िता को इंदौर के एमटीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी सर्जरी की गई है। इस मामले को लेकर अब सियासत भी गरमा गई है।
विज्ञापन
आलीराजपुर से शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीराजपुर में विधवा आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। पीड़िता को इलाज के लिए इंदौर के एमटीएच अस्पताल में भर्ती किया गया है। महिला के साथ बदमाशों ने दिल्ली के निर्भया कांड जैसी दरिंदगी दिखाई। सामूहिक दुष्कर्म के दौरान मानवीयता की हदें पार कर दीं। जब महिला को अस्पताल लाया गया तो निजी अंगों से रक्तस्राव बंद नहीं हो रहा था। महिला की तत्काल सर्जरी की गई। महिला के शरीर पर अन्य स्थानों पर भी चोटें हैं।
विज्ञापन
यह है मामला
अलीराजपुर जिले के बोरी थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला के साथ डकैती और सामूहिक दुष्कर्म शुक्रवार रात दो बजे हुआ। छह हथियारबंद बदमाश विधवा महिला के घर का दरवाजा तोड़कर घुसे थे। बदमाशों ने महिला के घर से एक किलो चांदी लूट ली। इसके बाद महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस अभी तक आरोपियों का पता नहीं लगा पाई है।आरोपी आठ किलो चांदी लूटने आए थे, लेकिन महिला के पास उतनी चांदी नहीं थी।
विज्ञापन
घटना की जानकारी लेते भूरिया
- फोटो : amar ujala
विधायक भूरिया बोले- सामूहिक दुष्कर्म शर्मनाक
घटना विधायक विक्रांत भूरिया रविवार को एमटीएच कंपाउंड पहुंचे और पीड़ित महिला से मुलाकात की। भूरिया ने बताया कि महिला के शरीर पर कई चोटों के निशान हैं। यह शर्मनाक घटना है, लेकिन अभी तक आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। मध्य प्रदेश अब अपराधों की राजधानी बन रहा है। महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों में प्रदेश पहले स्थान पर है। इससे पहले खंडवा में भी आदिवासी महिला के साथ इसी तरह की घटना हुई थी।
घटना विधायक विक्रांत भूरिया रविवार को एमटीएच कंपाउंड पहुंचे और पीड़ित महिला से मुलाकात की। भूरिया ने बताया कि महिला के शरीर पर कई चोटों के निशान हैं। यह शर्मनाक घटना है, लेकिन अभी तक आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। मध्य प्रदेश अब अपराधों की राजधानी बन रहा है। महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों में प्रदेश पहले स्थान पर है। इससे पहले खंडवा में भी आदिवासी महिला के साथ इसी तरह की घटना हुई थी।
