फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: New road will be built from Juni Indore to Machhibazar for Rs 11 crore

Indore News: जूनी इंदौर से मच्छीबाजार तक बनेगी 11 करोड़ में नई सड़क

Mon, 11 Mar 2024 08:53 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 11 Mar 2024 08:53 PM IST
सार

मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने बताया कि महापौर परिषद बैठक मेें तय हुआ है कि शहर मेें नगर निगम जलसंरक्षण को लेकर एक अभियान चलाया जाएगा,ताकि वर्षा जल को सहेजा जा सके। इसके लिए एक योजना तैयार हो रही है।
 

विज्ञापन
Indore News: New road will be built from Juni Indore to Machhibazar for Rs 11 crore
महापौर परिषद की बैठक मेें कई फैसले लिए गए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में गंगवाल बस स्टैंड से सरवटे बस स्टैैंड तक बनने वाली सड़क का काम पांच साल से अधूरा था। अब उसे पूरा करने का फैसला नगर निगम ने लिया है,ताकि जवाहर मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव कम हो सके। कुछ हिस्सों में सड़क बन चुकी है,लेकिन मच्छीबाजार से जूनी इंदौर तक की सड़क नहीं बन पाई थी। उसके निर्माण पर 11 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

विज्ञापन


महापौर परिषद ने सोमवार को बैैठक मेें इसे मंजूरी दी। यह सड़क रावजी बाजार,चंद्रभागा, पढ़रीनाथ होते हुए सरवटे बस स्टैैंड तक जुड़ती है। चौड़ी सड़क के हिसाब से चंद्रभागा ब्रिज को भी चौड़ा किया गया है। इस सड़क से प्रेमसुख टाॅकिज के पास से बनी नई सड़क भी जुड़ी है। पूर्व मेेयर मालिनी गौड़ के समय इस सड़क के निर्माण की योजना बनी थी और बड़े पैमाने पर बाधक निर्माण भी हटाए गए थे, लेकिन सड़क नहीं बन पा रही थी।
विज्ञापन

 

जल संरक्षण के लिए निगम चलाएगा अभियान

मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने बताया कि महापौर परिषद बैठक मेें तय हुआ है कि शहर मेें नगर निगम जलसंरक्षण को लेकर एक अभियान चलाया जाएगा,ताकि वर्षा जल को सहेजा जा सके। इसके लिए एक योजना तैयार हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इंदौर से जलूद तक लाइनों मेें रिसाव होने पर तत्काल मरम्मत हो सके, इसके लिए एक टीम भी तैनात की जाएगी। मेयर ने बताया कि नगर निगम की लीज शाखा का कम्यूटरीकरण किया जाएगा। इसके अलावा नगर निगम में आईटी विशेषज्ञ भी रखे जाएंगे। महापौर परिषद बैठक मेें 30 से ज्यादा प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed