फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: New IT Park in Pardeshipura to Allocate Space to Companies from October 2025

Indore News : परदेशीपुरा में बन रहा 600 करोड़ का IT पार्क, कंपनियों को जगह आवंटन का काम शुरू होग अक्टूबर से

Wed, 28 May 2025 10:47 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 28 May 2025 10:47 PM IST
सार

Indore News : परदेशीपुरा रेडिमेड-इलेक्ट्रॉनिक्स कॉम्प्लेक्स में बनने वाला नया आईटी पार्क अक्टूबर से आईटी कंपनियों को ऑफिस और प्रोजेक्ट के लिए जगह आवंटित करना शुरू करेगा। इस परियोजना में 600 करोड़ रुपए का निवेश होगा और 1500 युवाओं को रोजगार मिलेगा। 

विज्ञापन
Indore News: New IT Park in Pardeshipura to Allocate Space to Companies from October 2025
इंदौर में नई आईटी कंपनियां खुलेगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के परदेशीपुरा रेडिमेड-इलेक्ट्रॉनिक्स कॉम्प्लेक्स में बन रहे नए आईटी पार्क में एमपीआईडीसी (मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम) अक्टूबर माह से आईटी कंपनियों को उनके प्रोजेक्ट या ऑफिस के लिए जगह आवंटित करना शुरू कर देगा। इस सुविधा से आईटी कंपनियां आवंटित जमीन पर अपनी सुविधा और डिजाइन के अनुसार स्ट्रक्चर तैयार कर सकेंगी। एमपीआईडीसी के ईडी हिमांशु प्रजापति ने इस सप्ताह परदेशीपुरा का दौरा कर आईटी पार्क और प्लग-एन-प्ले रेडिमेड गारमेंट्स पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि दिसंबर 2025 तक इस आईटी पार्क का निर्माण पूरा हो जाएगा, और कंपनियां नए साल तक यहां अपने प्रोजेक्ट शुरू कर सकेंगी।

विज्ञापन


Indore News: गैंगरेप का आरोपी इमरान भी पकड़ाया, मोहसिन पर छठी एफआईआर, घरों के अवैध निर्माण टूटेंगे

विज्ञापन

तकनीकी और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगा
इंदौर में एमपीआईडीसी द्वारा दो नए आईटी पार्क बनाए जा रहे हैं। इनमें से एक है क्रिस्टल और अतुल्य आईटी पार्क, जो खण्डवा रोड पर स्थित है और इसे आईटी पार्क-3 नाम दिया गया है। वहीं, परदेशीपुरा के रेडिमेड इलेक्ट्रॉनिक्स कॉम्प्लेक्स में जो नया आईटी पार्क बनाया जा रहा है, उसे आईटी पार्क-4 नाम दिया गया है। इस नामकरण के पीछे यह कारण है कि यह शहर में विकसित हो रहे आईटी हब का चौथा प्रमुख प्रोजेक्ट है, जो तकनीकी और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

600 करोड़ रुपए के निवेश से होगा आईटी पार्क-4 का निर्माण
आईटी पार्क-4 की कुल लागत लगभग 46 करोड़ 74 लाख रुपए है, जो 0.37 हेक्टेयर जमीन पर फैला है। इस पार्क का निर्माण 15,471 वर्ग मीटर क्षेत्र में किया जा रहा है। एमपीआईडीसी के अनुसार, इस परियोजना में कुल 600 करोड़ रुपए का निवेश होगा। यह निवेश न केवल आईटी सेक्टर को सशक्त करेगा, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था में भी मजबूती लाएगा।

1500 युवाओं को मिलेगा रोजगार
नए आईटी पार्क-4 में करीब 1500 युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। एमपीआईडीसी का लक्ष्य है कि इस पार्क के माध्यम से युवाओं को उच्च तकनीकी क्षेत्र में रोजगार मिले और शहर में आईटी सेक्टर का विकास हो। इस प्रकार, परदेशीपुरा में यह आईटी पार्क न केवल औद्योगिक विकास में सहायक होगा, बल्कि रोजगार सृजन के लिए भी महत्वपूर्ण साबित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed