फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Nehru Stadium started becoming empty, EVMs were kept in the warehouse.

Indore News: नेहरू स्टेडियम होने लगा खाली, ईवीएम को वेयर हाउस में रखवा दिया गया

Thu, 07 Dec 2023 08:14 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 07 Dec 2023 08:14 PM IST
सार

चुनाव के कारण दो माह पहले ही स्टेडियम को प्रशासन ने ले लिया था। चुनाव के एक दिन पहले मतदान दलों को मतदान सामग्रियों का वितरण भी स्टेडिय से किया गया था। इसके अलावा मतगणना भी स्टेडियम के 9 कक्षों मेें हुई थी।

विज्ञापन
Indore News: Nehru Stadium started becoming empty, EVMs were kept in the warehouse.
नेहरू स्टेडियम - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

विधानसभा चुनाव की मतगणना के लिए हर बार चुनाव में नेहरू स्टेडियम लिया जाता था और उसके आठ कक्षों में स्ट्रांग रुम बनाया जाता है। ज्यादातर समय स्ट्रांग रुम में ईवीएम दो से तीन वर्षों तक रखी रहती थी और उससे खेल गतिविधियां प्रभावित होती थी, लेकिन इस बार मतगणना के बाद ईवीएम कलेक्टर कार्यालय के सामने बने वेयर हाउस में विधानसभावार रखवा दी गई।

विज्ञापन


स्ट्रांग रुम के कक्षों को भी व्यवस्थित किया जा रहा है। अगले सप्ताह तक उसमें फिर से खेल गतिविधियां शुरू हो जाएगी।ग्राउंड के मध्य लगे टेेंट को हटाने का काम भी शुरू हो चुका है।

विज्ञापन

नियम के अनुसार मतगणना के बाद 45 दिनों तक ईवीएम को सुरक्षित रखा जाता हैै। कई बार मतगणना को लेकर याचिका कोर्ट में लगा दी जाती है। इस कारण याचिका समाप्त होने तक स्ट्रांग रुम मेें ईवीएम को रखा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले चुनाव के बाद दो साल तक आठ कक्षों में खेल गतिविधियां ईवीएम रखे जाने के कारण शुरू नहीं हो पाई थी,लेकिन इस बार मतगणना होने के तत्काल बाद ही ईवीएम को स्टेडियम से हटाकर वेयर हाउस में रख दिया गया।

कक्षों से सुरक्षा जाली व अन्य सामान भी जल्दी ही हटा लिया जाएगा। इसके बाद स्टेडियम खेल संगठनों को फिर से सौंप दिया जाएगा। आपको बता दे कि स्टेडियम मेें फुटबाॅल, बैैटबिंटन, टेबल टेनिस, जूडो-कराते, स्कैटिंग, बाॅडी बिल्डिंग सहित अन्य 14 खेल गतिविधियों का संचालन होता है और खेल संगठनों को नाम मात्र के किराए पर कक्ष उपलब्ध कराए गए है।

दो माह से बंद है खेल गतिविधियां

चुनाव के कारण दो माह पहले ही स्टेडियम को प्रशासन ने ले लिया था। चुनाव के एक दिन पहले मतदान दलों को मतदान सामग्रियों का वितरण भी स्टेडिय से किया गया था। इसके अलावा मतगणना भी स्टेडियम के 9 कक्षों मेें हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed