फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: NEET UG 2024 Exam Disrupted by Power Cut, Affects Over 2000 Students

Indore News: NEET UG रिजल्ट पर 9 जून को सुनवाई होगी, 2000 छात्रों का भविष्य अधर में

Thu, 05 Jun 2025 10:07 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 05 Jun 2025 10:07 PM IST
सार

Indore News: इंदौर में NEET UG 2024 परीक्षा के दौरान बिजली गुल होने के मामले पर हाईकोर्ट में सुनवाई जारी है। कोर्ट ने अंतिम सुनवाई की तारीख 9 जून तय की है, जिसमें यह तय होगा कि प्रभावित छात्रों को दोबारा परीक्षा देने का मौका मिलेगा या नहीं।

विज्ञापन
Indore News: NEET UG 2024 Exam Disrupted by Power Cut, Affects Over 2000 Students
इंदौर हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

NEET UG परीक्षा के दौरान बिजली गुल होने के मामले में गुरुवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। हालांकि इस दिन अदालत में ज्यादा बहस नहीं हो सकी। कोर्ट ने अब इस मामले की अगली सुनवाई की तारीख सोमवार, 9 जून तय की है। इस दिन दोनों पक्षों के बीच अंतिम बहस होगी और उसी दिन निर्णय आने की संभावना भी जताई जा रही है। परीक्षा दोबारा कराने का मौका मिलेगा या नहीं, इसका फैसला इसी अंतिम सुनवाई में होगा। इस निर्णय पर 2000 से अधिक प्रभावित स्टूडेंट्स की निगाहें टिकी हुई हैं।

विज्ञापन


Indore couple: शादी-हनीमून, हत्या, किस हाल में राजा की सोनम, क्या बांग्लादेश ले गए बदमाश? ये सवाल भी अनसुलझे

विज्ञापन

याचिकाकर्ता की मांग: रिजल्ट टालने और CCTV फुटेज देने की गुहार
इससे पहले याचिकाकर्ता विद्यार्थियों की ओर से अधिवक्ता मृदुल भटनागर ने हाईकोर्ट में एक आवेदन दायर किया था। इसमें NEET UG के परिणाम की तिथि आगे बढ़ाने और परीक्षा के दौरान तेज आंधी और बारिश से बिजली गुल होने की स्थिति को स्पष्ट करने हेतु CCTV फुटेज उपलब्ध कराने की मांग की गई थी। 29 मई को इन बिंदुओं पर बहस होनी थी, लेकिन तकनीकी कारणों के चलते बहस नहीं हो सकी थी। इन मांगों को लेकर छात्र पक्ष ने अदालत से समय की मांग भी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

26 मई को हुई थी महत्वपूर्ण सुनवाई, NTA ने मांगा था समय
इससे पहले 26 मई को हुई सुनवाई में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता वर्चुअली उपस्थित हुए थे। उन्होंने NTA का पक्ष रखा, वहीं याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता मृदुल भटनागर ने पुनः जवाब (रिजाइंडर) पेश किया था। इसके बाद NTA ने अदालत से कुछ और समय की मांग की थी। NTA ने इस बीच एक जांच समिति गठित करने की बात भी कही थी और उस समिति की रिपोर्ट अदालत में पेश की थी। सुनवाई शुरू होने से पहले ही भारत सरकार के सॉलिसिटर ने वर्चुअल रूप से उपस्थित होकर कोर्ट से समय मांगा था।

NTA का जवाब: परीक्षा पर केंद्रों की संख्या को लेकर बदलाव
NEET UG का परिणाम 14 जून को आने की संभावना है। पहले दाखिल किए गए जवाब में NTA ने बताया था कि इंदौर के 24 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा प्रभावित हुई है। लेकिन 26 मई को दिए गए नए उत्तर में कहा गया कि इंदौर के 18 और उज्जैन के 6 केंद्रों पर परीक्षा प्रभावित हुई थी। इन केंद्रों पर कुल मिलाकर 2 हजार से अधिक छात्रों ने परीक्षा दी थी। इस वर्ष इंदौर से कुल 27 हजार विद्यार्थियों ने NEET UG परीक्षा में भाग लिया, जिनके लिए इंदौर में कुल 49 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed