फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore news National shooter allegedly molested on Indore-Pune bus

Indore News: इंदौर-पुणे बस में नेशनल शूटर से छेड़छाड़, कंडक्टर और ड्राइवर को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

Tue, 18 Nov 2025 12:24 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 18 Nov 2025 12:24 PM IST
सार

Indore News: इंदौर-पुणे जा रही वर्मा ट्रैवल्स की बस में रविवार रात एक नेशनल शूटर से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बस में चढ़ते वक्त कंडक्टर ने शूटर को 'बैड टच' किया, जिसके बाद भड़की खिलाड़ी ने कंडक्टर और ड्राइवर की पिटाई कर दी। 

विज्ञापन
Indore news National shooter allegedly molested on Indore-Pune bus
छेड़छाड़

विस्तार

इंदौर से पुणे जा रही एक निजी ट्रैवल्स की बस में नेशनल शूटर छेड़छाड़ का शर्मनाक मामला सामने आया है। पीड़िता पुणे की 30 वर्षीय नेशनल शूटर हैं। आरोप है कि बस में चढ़ते समय कंडक्टर ने उनके साथ "बैड टच" (गलत हरकत) की। इसके बाद भड़की शूटर ने कंडक्टर और मौके पर आए ड्राइवर, दोनों की जमकर पिटाई कर दी। हंगामे के बाद दोनों कर्मचारी, जो कथित तौर पर नशे में थे, बस को सड़क पर ही छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
यह घटना रविवार रात राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र की है। 30 वर्षीय नेशनल शूटर इंदौर में एक प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के बाद वर्मा ट्रैवल्स की बस से पुणे लौट रही थीं। शिकायत के अनुसार, जैसे ही वह बस में चढ़ीं, बस स्टाफ (कंडक्टर) ने उन्हें गलत तरीके से छुआ। महिला खिलाड़ी ने तुरंत इसका विरोध किया और कंडक्टर की पिटाई शुरू कर दी। जब ड्राइवर बीच-बचाव करने आया, तो शूटर ने उसकी भी धुनाई कर दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: ढाई महीने की बच्ची को लगा दी Expired Vaccine, डॉक्टर ने पकड़े जाने पर की मारपीट
विज्ञापन
विज्ञापन


नशे में था स्टाफ, यात्री हुए परेशान
घटना के बाद बस में मौजूद अन्य यात्री भी नीचे उतर गए और हंगामा शुरू हो गया। यात्रियों और महिला खिलाड़ी ने शिकायत की कि ड्राइवर और कंडक्टर दोनों नशे की हालत में थे। घटना के बाद दोनों मौके से फरार हो गए, जिससे बस देर रात तक सड़क पर ही खड़ी रही और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।


सुबह 4 बजे रवाना हुई बस, FIR होगी दर्ज
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। महिला खिलाड़ी ने टीआई नीरज बिरथरे को घटना की जानकारी दी और लिखित आवेदन सौंपा। पुलिस के हस्तक्षेप और ट्रैवल्स संचालकों से बात करने के बाद, सोमवार सुबह करीब 4 बजे एक नया ड्राइवर भेजा गया, तब जाकर बस पुणे के लिए रवाना हो सकी। इस मामले की जांच कर रहीं एसआई शिल्पा पाटीदार ने बताया कि घटना की पुष्टि हुई है। पीड़िता के पुणे निवासी होने के कारण आगे की प्रक्रिया के लिए वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की जा रही है और जल्द ही FIR दर्ज की जाएगी।

कलेक्टर के निर्देश बेअसर, दूसरी घटना
यह हाल के दिनों में निजी बसों में छेड़छाड़ की दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले 6 नवंबर को हंस ट्रैवल्स की बस में भी एक युवती से छेड़छाड़ हुई थी। इन घटनाओं के बाद कलेक्टर शिवम वर्मा ने बस संचालकों को महिला सुरक्षा और स्टाफ की नियमित जांच को लेकर सख्त निर्देश दिए थे, जो बेअसर साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed