{"_id":"6637b20e4d23b35f1c0f3349","slug":"indore-news-nagar-nigam-ghotala-corruption-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: नगर निगम के घोटाले में चार आरोपियों को जेल भेजा, तीन का रिमांड बढ़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: नगर निगम के घोटाले में चार आरोपियों को जेल भेजा, तीन का रिमांड बढ़ाया
Sun, 05 May 2024 09:51 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sun, 05 May 2024 09:51 PM IST
सार
पुलिस दो ठेकेदारों पर घोषित करेगी इनाम, मो. सिद्धकी और अभय राठौर भी पुलिस की गिरफ्त से दूर।
विज्ञापन
INDORE NAGAR NIGAM
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर नगर निगम में हुए करोड़ों रुपए के फर्जी बिल घोटाले में चार आरोपियों को जेल भेज दिया है। तीन आरोपियों का रिमांड और दो दिन के लिए बढ़ाया गया है। पुलिस ने रविवार को सात आरोपियों को कोर्ट में पेश किया था। पुलिस ने आरोपी ठेकेदार मो. साजिद, मो. जाकिर, रेणु वडेरा, राहुल वडेरा, कम्प्यूटर ऑपरेटर चेतन भदौरिया, सब इंजीनियर उदय सिसौदिया और क्लर्क राजकुमार साल्वी को कोर्ट में पेश किया। आरोपी मो जाकिर, राहुल वडेरा और निगम कर्मचारी राजकुमार साल्वी का रिमांड मांगा गया। अभियोजन की ओर से कोर्ट को बताया कि इन तीनों आरोपियों से अभी और पूछताछ करने के साथ नए सूत्र जुटाना हैं। इस पर कोर्ट ने इन तीनों को मई तक के पुलिस रिमांड पर सौंप दिया है।
फरार आरोपियों पर इनाम घोषित करने की तैयारी
दो ठेकेदार इमरान खान (क्रिस्टल इंटरप्राइजेस) और मौसम व्यास (ईश्वर इंटरप्राइजेस) अभी भी फरार हैं। इन दोनों ने निगम को पांच करोड़ रु. का चूना लगाया है। इन पर भी इनाम घोषित करने की तैयारी चल रही है। आरोपी ठेकेदार मो. सिद्धकी (ग्रीन कंस्ट्रक्शन इंजीनियर) और अभय राठौर भी फरार हैं जिस पर दस हजार रुपए का इनाम पहले से ही घोषित है।