{"_id":"662fd5f15a035d5de007c880","slug":"indore-news-nagar-nigam-farji-bill-cand-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: निगम के फर्जी बिल घोटाले में सब इंजीनियर और कम्प्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: निगम के फर्जी बिल घोटाले में सब इंजीनियर और कम्प्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार
Mon, 29 Apr 2024 10:46 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Mon, 29 Apr 2024 10:46 PM IST
सार
घोटाले में गिरफ्तार चारों आरोपियों को पुलिस ने पांच दिन की रिमांड पर लिया है। आज पकड़ाए आरोपियों ने पूछताछ में कई अधिकारियों के नाम भी लिए हैं।
विज्ञापन
Indore
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर नगर निगम में हुए फर्जी बिल घोटाले में नगर निगम सब इंजीनियर उदयसिंह सिसोदिया और कम्प्यूटर ऑपरेटर चेतन भदौरिया को सोमवार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक दोनों ठेकेदारों ने कबूल कर लिया है कि उनके खातों में घोटाले का पैसा आता था। दोनों ने निगम अफसरों की अहम भूमिका व मिलीभगत होने की भी बात स्वीकार की है। पूछताछ में दोनों ने यह भी बताया कि मामला सामने आने के बाद वे खंडवा भाग गए थे। दोनों भाइयों ने अपनी फर्म के नाम पर फर्जी बिल लगाने की बात भी स्वीकार की है। गौरतलब है कि नगर निगम इंदौर में फर्जी बिल लगाकर पैसे निकालने की राशि 100 करोड़ के पार चली गई है।
कैसे पकड़ाए इंजीनियर
पुलिस ने रविवार देर रात दो ठेकेदार भाइयों मो. जाकिर और मो. साजिद को पकड़ा था। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने इंजीनियर उदयसिंह और कम्प्यूटर ऑपरेटर चेतन की भूमिका बताई। इसके बाद चारों को गिरफ्तार किया गया। अब ये चारों आरोपी पांच दिनों के रिमांड पर हैं।
विज्ञापन
कैसे पकड़ाए इंजीनियर
पुलिस ने रविवार देर रात दो ठेकेदार भाइयों मो. जाकिर और मो. साजिद को पकड़ा था। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने इंजीनियर उदयसिंह और कम्प्यूटर ऑपरेटर चेतन की भूमिका बताई। इसके बाद चारों को गिरफ्तार किया गया। अब ये चारों आरोपी पांच दिनों के रिमांड पर हैं।
विज्ञापन
