{"_id":"684a7fd8b0a2d2649804af6a","slug":"indore-news-municipal-vehicle-in-charge-killed-in-tragic-eicher-vehicle-collision-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: इंदौर नगर निगम कर्मचारी को आयशर वाहन ने मारी टक्कर, हातोद रोड पर हादसे में दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: इंदौर नगर निगम कर्मचारी को आयशर वाहन ने मारी टक्कर, हातोद रोड पर हादसे में दर्दनाक मौत
Thu, 12 Jun 2025 12:50 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Thu, 12 Jun 2025 12:50 PM IST
सार
Indore News: खेत से अपने घर की तरफ जा रहे थे, परिवार में एक बेटा, दो बेटियां और पत्नी। तीन भाईयों में सबसे बड़े भाई थे।
विज्ञापन
राहुल
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हातोद रोड पर हुए एक दर्दनाक हादसे में नगर निगम के एक जोन के वाहन प्रभारी की मौत हो गई। हीरानगर इलाके में रहने वाले निगम प्रभारी बुधवार शाम अपनी बाइक से खेत से घर की तरफ जा रहे थे। जाते समय रास्ते में उन्हें एक आयशर गाड़ी ने टक्कर मार दी। आसपास के राहगीरों ने उन्हें तुरंत उपचार के लिए एमवाय भेजा। यहां इलाज के दौरान डाक्टरों ने बताया कि वे नहीं रहे। परिजन ने टक्कर मारने वाली गाड़ी की जानकारी पुलिस को दे दी है। इसके आधार पर पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
Raja Raghuvanshi Case: ये गलती बनी शक की पहली वजह, पुलिस को समझ आई सोनम की साइकोलॉजी
विज्ञापन
एमवाय चौकी पुलिस के मुताबिक घटना इंदौर हातोद रोड की है। राहुल नगर निगम के 8 नंबर जोन विजयनगर में वाहन प्रभारी के पद पर काम करते थे। राहुल (35) पुत्र पर्वत सिंह निवासी भानगढ़ अपने पुश्तैनी गांव फुलकराड़िया पहुंचे थे। शाम को वह यहां से बाइक से भानगढ़ जाने के लिए निकले थे। रास्ते में उन्हें एक आयशर वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
निगम की ड्यूटी करने के बाद खेत पहुंचे थे
परिवार के लोगों ने बताया कि राहुल के परिवार में उनका एक बेटा और दो बेटी हैं। वे तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनका एक घर हीरानगर में है, जबकि फुलकराड़िया में पिता रहते हैं। यहीं पर उनका खेत भी है। ड्यूटी से निकलने के बाद वह यहां पहुंचे थे। शाम को वापस आ रहे थे।
