फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Municipal Officer Caught Taking ₹7000 Bribe for Reappointment

Indore News: रिश्वत के ₹7000 लेते रंगे हाथ पकड़ा गया निगम अधीक्षक, लोकायुक्त के ट्रेप में फंसा

Wed, 21 May 2025 06:21 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 21 May 2025 06:21 PM IST
सार

Indore News: इंदौर नगर निगम में कार्यरत पूर्व ड्रेनेजकर्मी भरत सिंगोलिया से निगम के ही ऑफिस अधीक्षक संजय वेद ने ₹15,000 रिश्वत की मांग की। संजय ₹7,000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

विज्ञापन
Indore News: Municipal Officer Caught Taking ₹7000 Bribe for Reappointment
संजय वेद - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

भरत सिंगोलिया की शिकायत पर लोकायुक्त ने नगर निगम के एक अधिकारी को रिश्वत मांगते रंगेहाथों पकड़ा है। भरत सिंगोलिया ने शिकायत में बताया कि वह लाला रामनगर में रहता है और वर्ष 2008 से जुलाई 2024 तक नगर निगम इंदौर के जोन क्रमांक 11 और 18 में वार्ड क्रमांक 63 के अंतर्गत मस्टर ड्रेनेजकर्मी के रूप में कार्यरत रहा। 18 जुलाई 2024 को नगर निगम के अपर आयुक्त सिद्धार्थ जैन के आदेश पर उसे कार्यमुक्त कर दिया गया था।

विज्ञापन

पुनः नियुक्ति के आदेश के बावजूद मांगी गई रिश्वत
भरत सिंगोलिया ने बताया कि दिनांक 13 मई 2025 को उपायुक्त नगर निगम इंदौर द्वारा उन्हें पुनः जोन क्रमांक 18 में ड्रेनेजकर्मी के रूप में नियुक्त करने का आदेश जारी किया गया था। उक्त आदेश लेकर जब वह संबंधित जोन के ऑफिस अधीक्षक संजय वेद से मिलने गए, तो उन्होंने नियुक्ति के बदले ₹20,000 की रिश्वत मांगी। भरत के निवेदन पर वह ₹15,000 में मान गए और उसी दिन ₹5,000 की राशि ले ली। साथ ही स्पष्ट कह दिया कि शेष राशि मिलने तक नियुक्ति पत्र नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन

लोकायुक्त कार्यालय में की गई शिकायत, सत्यापन में मामला सही पाया गया
भरत सिंगोलिया ने इस रिश्वत मांगने की शिकायत लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक इंदौर राजेश सहाय को दी। लोकायुक्त द्वारा शिकायत की जांच व सत्यापन कराया गया, जिसमें मामला सही पाया गया। इसके बाद 21 मई 2025 को ट्रेप दल का गठन कर आरोपी संजय वेद को रंगे हाथों पकड़ने की योजना बनाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई जारी
21 मई को ट्रेप दल ने आवेदक भरत सिंगोलिया को संजय वेद को वर्ल्ड कप चौराहा पुल के नीचे बुलाने के लिए कहा। वहां जैसे ही संजय वेद ने शेष बची ₹7,000 की रिश्वत की राशि ली, उसे रंगे हाथों पकड़ लिया गया। आरोपी पर धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है। इस ट्रेप दल में कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक आनंद चौहान, निरीक्षक राहुल गजभिये, आरक्षक आदित्य सिंह भदौरिया, पवन पटोरिया, आशीष नायडू, कमलेश परिहार, मनीष माथुर, श्रीकृष्ण अहिरवार और चालक शेर सिंह ठाकुर शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed