फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore news Municipal corporation Kanadiya Pipliyahana traffic jam bypass

Indore News: 84 लाख से चौड़े होंगे अंडरपास के लेफ्ट टर्न, बायपास पर कम होगा ट्रैफिक जाम

Tue, 30 Sep 2025 03:44 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 30 Sep 2025 03:44 PM IST
सार

Indore News: इंदौर नगर निगम शहर के बायपास पर ट्रैफिक जाम की गंभीर समस्या को हल करने के लिए कनाड़िया और पीपल्याहाना अंडरपास के लेफ्ट टर्न को चौड़ा करेगा। इस परियोजना पर कुल ₹84.53 लाख खर्च होंगे।

विज्ञापन
Indore news Municipal corporation Kanadiya Pipliyahana traffic jam bypass
बायपास का अंडरपास - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

शहर के बायपास पर कनाड़िया और पीपल्याहाना अंडरपास पर लगने वाले दैनिक ट्रैफिक जाम से जनता को जल्द ही राहत मिलने वाली है। नगर निगम ने इन दोनों प्रमुख जंक्शनों पर लेफ्ट टर्न को चौड़ा करने की योजना को मंजूरी दे दी है, जिस पर लगभग ₹84.53 लाख की लागत आएगी। इस प्रोजेक्ट का लक्ष्य ट्रैफिक प्रवाह को सुगम बनाना और हजारों वाहन चालकों का समय और ईंधन बचाना है।
विज्ञापन


पीक ऑवर्स में होती है सबसे ज्यादा परेशानी
कनाड़िया रोड और पीपल्याहाना-बिचौली मर्दाना रोड को बायपास से जोड़ने वाले अंडरपास लंबे समय से ट्रैफिक जाम का मुख्य कारण बने हुए हैं। इन अंडरपास से सटी सर्विस रोड की लेन संकरी होने के कारण, सुबह और शाम के पीक ऑवर्स में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। स्कूलों की छुट्टी के समय यहां वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं, जिससे वाहन चालकों को रोजाना 10 से 15 मिनट तक जाम में फंसे रहना पड़ता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: इंदौर का 'किलर' बायपास, हर महीने जा रही जानें, अपनी सुरक्षा स्वयं करें!
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है निगम की योजना?
इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए नगर निगम ने दोनों अंडरपास के लेफ्ट टर्न को चौड़ा करने का निर्णय लिया है। अधिकारियों के अनुसार, इस प्रोजेक्ट को एक साल के भीतर पूरा करने का लक्ष्य है, जिसके बाद वाहनों की रफ्तार बनी रहेगी और ट्रैफिक का दबाव समान रूप से बंट जाएगा।
- कनाड़िया अंडरपास (भंडारी रिसॉर्ट के पास): लेफ्ट टर्न के चौड़ीकरण पर ₹37.68 लाख खर्च किए जाएंगे।
- पीपल्याहाना अंडरपास: यहां लेफ्ट टर्न को चौड़ा करने पर ₹46.85 लाख की लागत आएगी।

शहर के महत्वपूर्ण एंट्री-एग्जिट पॉइंट
यह दोनों अंडरपास शहर के लिए रणनीतिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। कनाड़िया बायपास पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्रों को जोड़ता है, जबकि पीपल्याहाना अंडरपास शहर को बिचौली मर्दाना और आसपास की 350 से ज्यादा कॉलोनियों से जोड़ता है। यह देवास, भोपाल, खंडवा और मुंबई आने-जाने वाले एक लाख से अधिक वाहनों के लिए मुख्य मार्ग भी है, जिस कारण यहां हमेशा ट्रैफिक का भारी दबाव रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed