{"_id":"69303db7052142153d0433ab","slug":"indore-news-mr-10-isbt-simhastha-connectivity-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: इंतजार खत्म! एमआर-10 आईएसबीटी तैयार, नए साल में शुरू होगा, सिंहस्थ में लाखों यात्रियों को फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: इंतजार खत्म! एमआर-10 आईएसबीटी तैयार, नए साल में शुरू होगा, सिंहस्थ में लाखों यात्रियों को फायदा
Wed, 03 Dec 2025 08:10 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Wed, 03 Dec 2025 08:10 PM IST
सार
Indore News: इंदौर का एमआर-10 कुमेड़ी आईएसबीटी बनकर तैयार हो चुका है और नए साल में इसके शुरू होने की पूरी संभावना है। यहां से प्रतिदिन 1400 बसों का संचालन होगा जो आगामी सिंहस्थ 2028 में लाखों यात्रियों के लिए सुविधाजनक रहेगा।
विज्ञापन
आईएसबीटी
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नए साल में इंदौर को नए आईएसबीटी (अंतर-राज्यीय बस टर्मिनल) की सौगात मिल जाएगी। एमआर-10 कुमेड़ी स्तिथ यह आईएसबीटी पूरी तरह से बनकर तैयार हो चुका है। मेंटेनेंस और ऑपरेशनल कार्यों के लिए कंपनी नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है जो नए साल की शुरुआत में पूरी हो जाएगी। इसके नियुक्त होते ही यहां से बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।
सिंहस्थ में लाखों यात्री आएंगे
सिंहस्थ में यहां से रोज लाखों की संख्या में यात्री आना जाना करेंगे। प्रशासन की तैयारी है कि सिंहस्थ के पहले शहर के मध्यक्षेत्र में रेलवे स्टेशन को कुमेड़ी आईएसबीटी से सीधे जोड़ने वाली एमआर-4, आरडब्ल्यू-1 सड़क में आ रही बाधाएं भी दूर कर ली जाएं। सड़क बनने से मध्य शहर को एमआर-10, लवकुश चौराहा, उज्जैन रोड व विजय नगर एरिया से सीधी कनेक्टिविटी मिल सकेगी। वहीं यात्रियों को भी रेलवे स्टेशन से सीधी और जल्द कनेक्टिविटी मिलेगी। सरकार ने सिंहस्थ से पहले इन सड़कों को पूरा बनाकर यातायात सुचारू करने के लिए कहा है। कुमेड़ी बस स्टैंड शुरू होने के बाद जैसे ही सड़कों का काम पूरा हो जाएगा। सरवटे व तीनों रेलवे स्टेशन (लक्ष्मीबाई नगर, पार्क रोड व मुख्य स्टेशन) कुमेड़ी से सीधे जुड़ जाएंगे।
यह भी पढ़ें...
Indore: सरकार और उद्योग क्षेत्र के दिग्गजों ने साथ बैठकर सुलझाई परेशानियां, छोटे व्यापारियों को मिले बड़े मौके
विज्ञापन
1400 बसों के संचालन की क्षमता
एमआर-10 कुमेड़ी स्थित यह आईएसबीटी शहर का सबसे प्रमुख बस स्टैंड बनेगा। यह 24 घंटे संचालित होगा और इसमें एक ही दिन में 1400 बसों के संचालन की क्षमता होगा। राज्य स्तरीय इस बस स्टैंड में अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी। 2028 में आने वाले सिंहस्थ में यात्रियों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलेगा।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन