फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Mohsin Khan accused of exploiting over 150 girls, banned sacred threads, forced non-veg

Indore News: हिन्दू लड़कियों को मांसाहार, कलावा भी बैन, मोहसिन की पीड़िता ने किए खुलासे

Fri, 23 May 2025 08:02 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 23 May 2025 08:02 PM IST
सार

Indore News:150 छात्राओं से हरकत के आरोपी मोहसिन खान के मामले में लगातार खुलासे हो रहे हैं। शुक्रवार को एक पीड़िता सामने आई और उसने जो खुलासे किए उन्हें सुनकर सभी सन्न रह गए। 

विज्ञापन
Indore News: Mohsin Khan accused of exploiting over 150 girls, banned sacred threads, forced non-veg
मीडिया से बातचीत करती पीड़िता - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

ड्रीम ओलिपिंक शूटिंग एकेडमी के ट्रेनर मोहसिन खान के शोषण का शिकार हुई एक पीड़िता मीडिया के सामने आई है। पीड़िता ने बताया है कि किस तरह से वहां पर लड़कियों का शोषण होता था। इस मामले में मोहसिन पर 150 से अधिक लड़कियों से हरकत करने का आरोप है। मोहसिन पर तीन केस दर्ज हो चुके हैं। पीड़िता ने बताया कि मोहसिन लड़कियों को करियर बनाने का झांसा देता था। वह अधिकतर लड़कियों को बैड टच करता था। पीड़िता ने बताया कि उसके साथ भी मोहसिन ने कई बार छेड़छाड़ की लेकिन सामाजिक प्रतिष्ठा के चलते वह शिकायत दर्ज नहीं करवा पाई। 
विज्ञापन


विज्ञापन


अनपढ़ है ट्रेनर मोहसिन
पीड़िता ने कहा कि मोहसिन अनपढ़ है उसके पास कोई शैक्षणिक डिग्री नहीं है। पीड़िता ने कहा कि वह शूटिंग एकेडमी में शूटिंग भी नहीं सिखाता था। वह कभी कभी वहां पर आता था और लड़कियों से छेड़छाड़ करने लगता था। उसने एकेडमी के नीचे भी एक फ्लैट बना रखा था वहां पर अकेले में लड़कियों को बुलाता था और फिर उन्हें अपना शिकार बनाता था। एकेडमी में सीनियर लड़कियां ही जूनियर लड़कियों को शूटिंग सिखाती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कलावा उतरवा देता था
पीड़िता ने बताया कि मोहसिन लड़कियों का कलावा उतरवा देता था। बंदूक पर भी कलावा बांधने पर नाराज हो जाता था। वह लड़कियों का मांसाहार खाने के लिए दबाव डालता था और धर्म को लेकर अनावश्यक टिप्पणियां करता रहता था। कई बार लड़कियां उसका विरोध भी करतीं थी लेकिन वह डराता धमकाता था। इसी वजह से बहुत सी लड़कियों ने कोचिंग छोड़ दी थी। 

नाबालिगों को भी नहीं छोड़ा, फांसी की सजा हो
पीड़िता ने कहा कि उसने नाबालिगों को भी नहीं छोड़ा। वह हर लड़की पर बुरी नजर रखता था। मैंने भी कई बार लड़कियों को इकट्ठा करने की कोशिश की लेकिन सामाजिक डर से लड़कियां सामने नहीं आ पातीं थी। पीड़िता ने कहा कि उसे फांसी की सजा होना चाहिए क्योंकि यदि वह बाहर आ जाएगा तो फिर वही हरकतें करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed