फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Missing jeweler son Akhil Soni found dead near Balwada Khargone

Indore News: इंदौर के सराफा कारोबारी के बेटे की संदिग्ध मौत, बलवाड़ा में पुलिया के नीचे मिला शव

Sun, 29 Mar 2026 11:52 AM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Sun, 29 Mar 2026 11:52 AM IST
सार

Indore News: इंदौर से लापता ज्वेलर के 28 वर्षीय बेटे अखिल सोनी का शव खरगोन के बलवाड़ा में एक पुलिया के पास मिला है। पुलिस प्राथमिक जांच में जहर से मौत की आशंका जता रही है, जबकि परिजन किसी भी विवाद या कर्ज से इनकार कर रहे हैं।

विज्ञापन
Indore News Missing jeweler son Akhil Soni found dead near Balwada Khargone
अखिल - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अग्रसेन नगर से पिछले दो दिनों से लापता एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है। मृतक की पहचान 28 वर्षीय अखिल सोनी के रूप में हुई है जो शहर के एक प्रतिष्ठित सराफा कारोबारी का पुत्र था। इस घटना के बाद से पूरे परिवार और स्थानीय सराफा बाजार में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


परिजनों ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट
मृतक अखिल पुत्र अनिल सोनी निवासी अग्रसेन नगर एयरपोर्ट रोड बीते 27 मार्च की सुबह अपने घर से यह कहकर निकला था कि वह बाहर नाश्ता करने जा रहा है। जब वह देर रात तक वापस नहीं लौटा और उसका मोबाइल भी बंद आने लगा तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। परिजनों ने उसी रात मल्हारगंज थाने पहुंचकर अखिल की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस और परिवार के लोग लगातार उसकी तलाश कर रहे थे लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पा रहा था।
विज्ञापन


बलवाड़ा के पास पुलिया पर संदिग्ध अवस्था में मिला शव
शनिवार को परिजनों को पुलिस के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि खरगोन जिले के बलवाड़ा क्षेत्र में एक पुलिया के पास एक युवक का शव पड़ा मिला है। सूचना मिलते ही परिजन तुरंत इंदौर से खरगोन के लिए रवाना हो गए और वहां पहुंचकर शव की शिनाख्त अखिल के रूप में की। अखिल का शव घर से काफी दूर मिलना कई अनसुलझे सवाल खड़े कर रहा है क्योंकि परिजनों को इस बात की जानकारी नहीं है कि वह इतनी दूर कैसे पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत के कारणों की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
स्थानीय बलवाड़ा पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद प्राथमिक तौर पर आशंका जताई है कि युवक की मृत्यु जहर के सेवन से हुई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। रविवार को परिजन पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए अस्पताल पहुंचे। पुलिस मामले में आत्महत्या और हत्या दोनों ही पहलुओं को ध्यान में रखकर साक्ष्य जुटा रही है।


प्रतिष्ठित कारोबारी परिवार का सदस्य था अखिल
अखिल के पिता अनिल सोनी इंदौर के प्रसिद्ध सराफा बाजार में भगवती ज्वेलर्स के नाम से दुकान संचालित करते हैं। अखिल अपने पिता के साथ ही व्यापार में हाथ बंटाता था और परिवार में उसके दो बड़े भाई भी हैं। परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में स्पष्ट किया है कि अखिल पर किसी भी तरह का कर्ज नहीं था और न ही उसका किसी से कोई पुराना विवाद था। फिलहाल पुलिस मृतक के मोबाइल कॉल रिकॉर्ड्स और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed