{"_id":"66e7a634dc3273b6cf062b38","slug":"indore-news-mgm-medical-college-students-falls-in-dam-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: पांव फिसला और गहरे पानी में समा गए छात्र, MGM मेडिकल कॉलेज में पसरा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: पांव फिसला और गहरे पानी में समा गए छात्र, MGM मेडिकल कॉलेज में पसरा सन्नाटा
Mon, 16 Sep 2024 09:46 AM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Mon, 16 Sep 2024 09:46 AM IST
सार
11 सितंबर को खत्म हुई थी परीक्षा, प्रैक्टिकल बाकी थे। पन्ना के छात्र के घर गए थे दोस्त। डेम में घूमने पहुंचे और हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद छात्रों को निकालते स्थानीय लोग।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एमजीएम मेडिकल कॉलेज के दो छात्रों की पन्ना के धवारी डैम में डूबने से मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब तीनों दोस्त परीक्षा के बाद घूमने गए थे। रविवार दोपहर को एमजीएम मेडिकल कॉलेज के तीन छात्र, अरविंद प्रजापति, अभिषेक बैरवा और कृष्णा गुप्ता पन्ना के धवारी डेम पर घूमने गए थे। तीनों ही एमबीबीएस के प्रथम वर्ष में थे। इस दौरान अरविंद का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने पहुंचा कृष्णा गुप्ता भी डूबने लगा।
दोस्त ने लोगों को बुलाया पर देर हो गई
दोनों को डूबते देख साथी अभिषेक बैरवा ने मदद की गुहार लगाई। जब तक आसपास में मौजूद लोग मौके पर पहुंचते तब तक दोनों डूब चुके थे। लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने दोनों को डैम से बाहर निकलवाया। दोनों को अजयगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
परीक्षा के बाद गए थे, प्रैक्टिकल बाकी थे
टीआई रवि सिंह जादौन ने बताया कि दोनों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिए हैं। एमवायएच के सुपरिडैंटेंट डॉ. अशोक यादव ने बताया कि 11 सितंबर को इन छात्रों की परीक्षा थी। परीक्षा खत्म होने के बाद ये पन्ना के लिए रवाना हो गए थे। हालांकि इनकी प्रैक्टिकल परीक्षा नहीं हुई थी। इनमें से एक छात्र पन्ना का है। इस हादसे से एमजीएम मेडिकल कॉलेज में शोक की लहर है। छात्रों के साथी और शिक्षकों ने इस घटना पर दुख जताया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शोक की लहर
मेडिकल के छात्रों का इस तरह से चले जाना सभी को दुःखी कर गया। होनहार छात्र असमय दुनिया को छोड़कर चले गए। डॉ. अशोक यादव ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में इस हादसे के बाद सभी दुःखी हैं।