फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Mercury Drops But Heatwave Triggers Advisory Early Monsoon Update

Indore News : तेज हवाओं ने पारे को थामा, भीषण गर्मी से मिली राहत, मानसून की आमद भी जल्द

Sat, 16 May 2026 06:36 PM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Sat, 16 May 2026 06:36 PM IST
सार

Indore News: इंदौर में मई के तीसरे सप्ताह के दौरान अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है, हालांकि उमस और गर्मी से राहत नहीं मिली है। राहत की बात यह है कि इस साल मानसून सामान्य समय से पहले 12 जून तक मध्य प्रदेश में दस्तक दे सकता है।

विज्ञापन
Indore News Mercury Drops But Heatwave Triggers Advisory Early Monsoon Update
गर्मी से बचने के लिए लोग छाते लेकर निकल रहे। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर में मई के तीसरे हफ्ते में लगातार तीसरे दिन तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को दिन का तापमान 41.1 डिग्री रहा जिसमें शुक्रवार से 0.7 डिग्री की गिरावट रही। वहीं इससे पहले शुक्रवार को दिन का तापमान 2 डिग्री कम होकर 41.8 (+2) डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शुक्रवार रात का तापमान 3 डिग्री लुढ़ककर 25.5 (+1) डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शनिवार सुबह से भी गर्मी का अहसास कम हुआ और पिछले सप्ताह के मुकाबले गर्म हवाएं कम चली। छह दिन बाद ऐसी स्थिति बनी है जब दिन का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पर आया है जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा है। रात का तापमान भी 3 दिन बाद 25 डिग्री सेल्सियस पर आया है। 
विज्ञापन


दोपहर के समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह
मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने कहा कि इस सप्ताह दोपहर 12 से 3 बजे तक गर्मी का ज्यादा असर रहेगा। ऐसे में लोग जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें। अगले 3 दिन यानी 17, 18 और 19 मई को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ेगी। इंदौर संभाग में भी इसका असर देखने को मिलेगा।
विज्ञापन


निर्धारित समय से पूर्व दस्तक दे सकता है मानसून
वैसे भीषण गर्मी के बीच राहत वाली खबर यह है कि इस बार मानसून सामान्य से पहले आगे बढ़ सकता है। इस बार मानसून 12 जून तक प्रदेश में प्रवेश कर सकता है। मानसून के 26 मई के केरल के आसपास पहुंचने के संकेत हैं जबकि सामान्य तौर पर इसकी एंट्री 1 जून तक होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल मई में 3 इंच बारिश हुई थी
इंदौर में मई में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, 31 मई 1994 को यहां रिकॉर्ड 46.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। मई में मौसम बदलने के साथ बादल और बौछारें भी होती हैं। पिछले साल करीब 3 इंच बारिश हुई थी। 2014 से 2023 के बीच 9 बार मई में बारिश हुई।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed