फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news meghdoot chat chaupati

Indore News: मेघदूत चौपाटी पर धरने पर बैठे बच्चे महिलाएं, चौथे दिन भी नहीं आया कोई मिलने

Fri, 10 Jan 2025 08:48 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 10 Jan 2025 08:48 PM IST
सार

Indore News: अमर उजाला ने मेघदूत चौपाटी के दुकानदारों का दर्द जाना, कोई कर्ज लेकर घर चला रहा तो किसी ने बच्चों की स्कूल की फीस नहीं भरी।  
 

विज्ञापन
indore news meghdoot chat chaupati
इंदौर में मेघदूत चौपाटी पर धरने पर बैठे लोग। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर की मेघदूत चौपाटी पर धरने पर बैठे लोगों से मिलने चौथे दिन भी कोई नहीं आया। कलेक्टर, निगम कमिश्नर और नेताओं के चक्कर काटकर थक चुके दुकानदारों ने धरने पर बैठने का निर्णय लिया लेकिन किसी ने भी उनकी कोई सुध नहीं ली। चौथे दिन धरने पर बैठे लोगों से अमर उजाला ने बातचीत की और जाना कि वे किस तरह की परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन


बस आश्वासन दे रहे नेता और अधिकारी
धरने पर बैठे आनंद मिश्रा ने कहा कि हमारे सब्र का बांध टूटने लगा है। हम मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विधायक रमेश मेंदोला, कलेक्टर आशीष सिंह और निगम कमिश्नर शिवम वर्मा से कई बार मिल चुके हैं। हर बार हमें आश्वासन दिया जाता है लेकिन होता कुछ नहीं है। थक हारकर हमने धरने पर बैठने का फैसला लिया है और आज चौथा दिन है लेकिन कोई हमने बात तक करने नहीं आया है। आनंद ने कहा कि यहां धरने पर बैठे कई लोगों की परिस्थिति तो इतनी खराब है कि वह अब कुछ भी और काम नहीं कर सकते क्योंकि वे 20 से 30 साल से यहीं पर दुकान लगा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुजुर्ग महिला ने बताई पीड़ा
अमर उजाला से बातचीत में बुजुर्ग महिला अपनी पीड़ा बताते हुए भावुक हो गई। उन्होंने बताया कि उनके पति घर पर बीमार हैं और दिनभर बिस्तर पर रहते हैं। बच्चे और हम मिलकर यहां पर एक दुकान लगाते थे जिससे घर चलता था। हमारी स्थिति बेहद खराब है घर पर खाने पीने और बीमार का इलाज करवाने के लिए भी पैसे नहीं हैं। 

बच्चों के साथ धरने पर बैठी महिलाएं
कई महिलाओं ने बताया कि वे बच्चों को भी लेकर आई हैं क्योंकि बच्चों का स्कूल जाना छूट गया है। स्कूल की फीस नहीं भरी है और घर चलाने का खर्च भी नहीं बचा है। दो महीने से कई लोग कर्ज लेकर घर चला रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed