फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Mayor Pushyamitra Bhargava said- Efforts to improve traffic without resources and facilities are

Indore News: मेयर पुष्यमित्र भार्गव बोले-संसाधन और सुविधा के बगैर ट्रैफिक सुधारने की कवायद सफल नहीं

Fri, 15 Dec 2023 05:57 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 15 Dec 2023 05:57 PM IST
सार

मेयर ने पेजयल प्रबंधन से जुड़े सवाल पर कहा कि इंदौर रईसी में भी नंबर वन है। जलूद से इंदौर तक शुद्ध पानी पहुंचाने में हमें 22 रुपये प्रति हजार लीटर का खर्च आता है, लेकिन उस पानी से इंदौर में गाडि़यां धुलती है, शौचालय में फ्लश होता है।

विज्ञापन
Indore News: Mayor Pushyamitra Bhargava said- Efforts to improve traffic without resources and facilities are
लिट चौक के सत्र में मेयर पुष्य मित्र भार्गव - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

सोशियो और कल्चरल फेस्टिवल लिट चौक की शुरूआत शुक्रवार को हुई। इस उत्सव के उद्घाटन सत्र में इंदौर के मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने हिस्सा लिया और इंदौर से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की।   सौर ऊजा, पेयजल, निगम के आर्थिक संकट, ट्रैफिक सहित अन्य मुद्दों पर उन्होंने अपनी बात रखी। शहर की ट्रैफिक समस्या को लेकर मेयर भार्गव बोले कि संसाधन और सुविधा के बगैर शहर में ट्रैफिक सुधारने की कवायद सफल नहीं हो सकती।

विज्ञापन


हम शहर की जनता को सुविधाएं देने की कोशिश में है। पांच साल के कार्यकाल में यदि शहर के ट्रैफिक की समस्या 25 प्रतिशत भी हल होती है तो मैं अपने प्रयासों को सार्थक समझूंगा। उन्होंने कहा कि चौड़ी सड़कें, ब्रिज, मल्टीलेवल पार्किंग तैयार कर हम इंफ्रास्ट्रक्चर तो सुधार रहे है, लेकिन सफाई की तरह ट्रैफिक के मामले में भी शहरवासियों में समझ विकसित होना चाहिए। सीट बेल्ट नहीं बांधना, सिग्नल तोड़ना शहवासी शान समझते है।

विज्ञापन

मेयर ने पेजयल प्रबंधन से जुड़े सवाल पर कहा कि इंदौर रईसी में भी नंबर वन है। जलूद से इंदौर तक शुद्ध पानी पहुंचाने में हमें 22 रुपये प्रति हजार लीटर का खर्च आता है, लेकिन उस पानी से इंदौर में गाडि़यां धुलती है, शौचालय में फ्लश होता है। ट्रीटेड वाटर को हमने तीन सौ किसानों को देना शुरू किया है। शहर के बगीचों में उस पानी का इस्तेमाल किया जा रहा है, लेकिन उस पानी का उपयोग यदि घरों में होने लगेगा तो यह आदर्श स्थिति रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सोलर प्लांट और हुकमचंद मिल पर नया प्रोजेक्ट बड़ी उपलब्धियां

मेयर ने कहा कि 70 किलोमीटर दूर से पानी लाने में हर साल 300 करोड़ रुपये की बिजली खर्च होती है। लागत कम करने के लिए हम जलूद में सोलर प्लांट लगा रहे है। यह काम डेढ़ साल में पूरा हो जाएगा। इसके अलावा हुकमचंद मिल पर हाऊसिंग बोर्ड का प्रोजेक्ट मंजूर कराना और मजदूरों के लिए राशि एक खाते में जमा कराना मेरे डेढ़ साल के कार्यकाल की बड़ी उपल्बिधयों में से एक है। इंदौर से सबसे अधिक राजस्व प्रदेश को जाता है। प्रदेश की ग्रांट नगर निगम को समय पर मिले, इसके लिए प्रयास किए जा रहे है।

बुक स्टाॅल भी लगे

शहर के गांधी हाल में तीन दिनों यह उत्सव मनाया जा रहा है।। जिसमें पहले दिन के सत्र में लेखक नीलोत्पल मृणाल,अभिनेता अमित सियाल, कथा वाचक प्रेमभूषण महाराज, अदिति गोयल, अभिनेता फैजल मलिक, सनी हिंदूजा, कुमुद मिश्रा और गजराज राव में शामिल हुए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed