{"_id":"680ee1f112265c9291040eb8","slug":"indore-news-mayor-and-mla-launch-action-against-bangladeshi-and-rohingya-infiltrators-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: घुसपैठियों पर कार्रवाई की तैयारी, महापौर ने दी प्रशासन को चेतावनी, विधायक बोले हम खुद ढूंढेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: घुसपैठियों पर कार्रवाई की तैयारी, महापौर ने दी प्रशासन को चेतावनी, विधायक बोले हम खुद ढूंढेंगे
Mon, 28 Apr 2025 07:33 AM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Mon, 28 Apr 2025 07:33 AM IST
सार
Indore News: महापौर पुष्यमित्र भार्गव और विधायक गोलू शुक्ला ने बांग्लादेशी और पाकिस्तानी नागरिकों को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए तत्काल डिपोर्ट करने की मांग की है। महापौर ने कहा कि फर्जी दस्तावेजों का पहले डिटेक्शन और डिलीशन कर डिपोर्टेशन किया जाए।
विज्ञापन
महापौर पुष्यमित्र भार्गव और विधायक गोलू शुक्ला
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जब नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) लागू हुआ, तब 2014 तक पाकिस्तान, बांग्लादेश और भूटान से आए हिंदू शरणार्थियों को नागरिकता देने की बात कही गई थी। लेकिन इसके अलावा देश में रोहिंग्या मुसलमानों और बांग्लादेशी घुसपैठियों की बढ़ती समस्या पर भी विचार करना जरूरी है, जो आर्थिक और जनसांख्यिकी दृष्टि से बड़े शहरों में असंतुलन पैदा कर रहे हैं। हाल ही में पहलगाम में हुए हमले के बाद महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि अब सही समय है कि जो लोग बिना वीजा, अनुमति के इंदौर या मुंबई जैसे शहरों में रह रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। भार्गव ने कहा कि इंदौर में भी बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्या मुसलमानों की मौजूदगी की जानकारी मिलती रही है, और अब इनकी पहचान कर तत्काल डिपोर्ट करने की आवश्यकता है।
डिटेक्ट, डिलीट और फिर डिपोर्ट
उन्होंने आगे कहा कि यदि उन्होंने किसी प्रकार का फर्जी पहचान पत्र बनाया है, तो उसे पहले डिटेक्ट कर डिलीट किया जाए और फिर उन्हें डिपोर्ट किया जाए। भार्गव ने जोर देकर कहा कि ये घुसपैठिए न केवल देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा हैं, बल्कि आर्थिक दबाव भी बढ़ा रहे हैं। उन्होंने यह भी मांग की कि इंदौर के तालाबों के आसपास अवैध रूप से बसे बांग्लादेशियों की जांच कर उन्हें भी जल्द से जल्द देश से बाहर भेजा जाए।
बंगाली कारीगरों को लेकर भी जताई चिंता
महापौर ने बंगाली कारीगरों को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में स्पष्ट किया कि अगर वे बांग्लादेशी हैं और बिना अनुमति के भारत में रह रहे हैं, तो उन्हें भी तुरंत शहर छोड़ देना चाहिए। भार्गव ने कहा कि जो भी लोग इन विदेशी नागरिकों से काम करवा रहे हैं, चाहे वह सराफा बाजार में हों या अन्यत्र, उन्हें भी इसकी जानकारी पुलिस और अन्य एजेंसियों को देनी चाहिए। महापौर ने सभी नागरिकों से अपील की कि इस अभियान में प्रशासन का सहयोग करें और अवैध घुसपैठियों की सूचना तुरंत दें, ताकि शहर की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि घुसपैठियों के खिलाफ प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन अनिवार्य रूप से होना चाहिए।
विज्ञापन
कांग्रेस पर लगाया तुष्टिकरण का आरोप
कांग्रेस पर हमला बोलते हुए महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों के मामले में कांग्रेस और उसके नेताओं ने हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति की है। उन्होंने उमंग सिंगार से सवाल पूछा कि क्या वे बिना अनुमति भारत आए नागरिकों को रहने की अनुमति देंगे? भार्गव ने आरोप लगाया कि मुस्लिम तुष्टिकरण की इसी राजनीति के कारण देश में आतंकवाद बढ़ा है। उन्होंने कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए बांग्लादेशी घुसपैठियों पर सख्त कार्रवाई जरूरी है और कांग्रेस की नीति ने इस संकट को और बढ़ावा दिया है। महापौर ने दोहराया कि देश हित में तुष्टिकरण से ऊपर उठकर कठोर निर्णय लिए जाने चाहिए।
विधायक गोलू शुक्ला ने घुसपैठियों को दिया अल्टीमेटम
इंदौर के विधायक गोलू शुक्ला ने अपने क्षेत्र में रह रहे पाकिस्तानी और बांग्लादेशी नागरिकों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे जल्द से जल्द विधानसभा क्षेत्र छोड़ दें। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर इन्हें ढूंढा जाएगा और कार्रवाई की मांग की जाएगी। शुक्ला ने बताया कि विधानसभा-3 क्षेत्र में बड़ी संख्या में पाकिस्तानी और बांग्लादेशी नागरिक बसे हुए हैं, जिन्हें वापस उनके देश भेजने की आवश्यकता है। विधायक ने कहा कि दो दिन के भीतर कार्यकर्ताओं की टीमें सर्चिंग अभियान शुरू करेंगी और जहां भी बांग्लादेशी या पाकिस्तानी नागरिक मिलेंगे, उन्हें इंदौर से बाहर निकाला जाएगा। शुक्ला ने यह भी कहा कि देश की सुरक्षा और सामाजिक संतुलन बनाए रखने के लिए यह कदम उठाना जरूरी है।