फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news mausam imd forecast weather temperature update today

Indore Weather: दिसंबर के तप रहे दिन, रातों में भी आराम नहीं, गर्मी से लोग हो रहे परेशान

Fri, 06 Dec 2024 11:19 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 06 Dec 2024 11:19 AM IST
सार

Indore Weather: दिसंबर की शुरुआत में ठंड की बजाय गर्मी का एहसास हो रहा है। फेंगल तूफान और पश्चिमी विक्षोभ के कारण न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा बना हुआ है, जबकि ठंड दिसंबर के तीसरे सप्ताह से बढ़ने की उम्मीद है।

विज्ञापन
indore news mausam imd forecast weather temperature update today
सुबह कई जगह कोहरा भी रहा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिसंबर और जनवरी के महीने ठंड के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस बार दिसंबर की शुरुआत में ठंड गायब नजर आ रही है। रात का तापमान सामान्य से ज्यादा बना हुआ है और घटने के बजाय बढ़ रहा है। जिस ठंड का अहसास आमतौर पर अक्टूबर में होता है, वह इस बार दिसंबर में हो रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 2.4 डिग्री बढ़कर 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री कम था। लेकिन रात का न्यूनतम तापमान पिछले पांच दिनों में करीब 6 डिग्री उछलकर 18.4 डिग्री पर पहुंच गया, जो सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा था। गुरुवार को अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन

फेंगल तूफान की वजह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। सुबह के समय बादल और ठंडी हवाओं के कारण हल्की ठंड का एहसास होता है, लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ता है, गर्मी महसूस होने लगती है। तापमान के आंकड़े इस बदलाव की गवाही देते हैं। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि रात का तापमान 17.1 डिग्री रहा, जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक था। मंगलवार को यह औसत से 4 डिग्री ज्यादा होकर 18.4 डिग्री तक पहुंच गया था। 2014, 2021 और 2022 में भी दिसंबर की शुरुआत गर्म रही थी।

विज्ञापन

मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल ठंडी हवाएं बीच-बीच में ठंड का एहसास कराएंगी, लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में ही संभव होगी। उत्तर-पश्चिमी भारत के ऊपर इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इस कारण हिमालय के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। वहां से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण दिसंबर के तीसरे सप्ताह से ठंड में इजाफा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस बार अक्टूबर और नवंबर भी सामान्य से ज्यादा गर्म रहे, और अब दिसंबर की शुरुआत भी गर्म बनी हुई है। यह पिछले 10 वर्षों में चौथी बार हुआ है कि दिसंबर की शुरुआत इतने ज्यादा न्यूनतम तापमान के साथ हुई हो। पिछले साल का दिसंबर भी लगभग ऐसा ही रहा था, जब पूरे महीने न्यूनतम तापमान का सबसे निचला स्तर 11.4 डिग्री था। इस बार भी रात के तापमान की शुरुआत औसत से 8 डिग्री ज्यादा रही है। गुरुवार को दोपहर के समय धूप इतनी तेज महसूस हुई कि घरों, दफ्तरों और दुकानों में पंखे तक चलाने पड़े। बादलों के कारण हल्की उमस का भी एहसास हो रहा था।

फेंगल तूफान के प्रभाव और पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में यह असामान्यता देखी जा रही है। बादलों के चलते रात का तापमान बढ़ा हुआ है, क्योंकि गर्मी वातावरण में ऊपर नहीं जा पा रही है। दिन में तेज धूप और उमस से गर्मी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले तीन दिन तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। दिसंबर के तीसरे सप्ताह में हिमालय से आने वाली सर्द हवाओं के चलते ठंड बढ़ने की संभावना है।

पिछले कुछ वर्षों से ठंड के मौसम में इस प्रकार के बदलाव जलवायु परिवर्तन की ओर भी इशारा करते हैं। इसका असर न केवल मौसम के पैटर्न पर पड़ रहा है, बल्कि यह मानव जीवन और पर्यावरण के अन्य पहलुओं को भी प्रभावित कर सकता है। ऐसे में बदलते मौसम के अनुसार तैयार रहना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed