फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Massive fire breaks out at Patel Market Tejaji Nagar

Indore News: इंदौर के पटेल मार्केट में भीषण आग, दूर से धुएं का गुबार देख कांप गए लोग

Sat, 28 Mar 2026 06:39 PM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Sat, 28 Mar 2026 06:39 PM IST
सार

Indore News: इंदौर के तेजाजी नगर स्थित पटेल मार्केट में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई, जिसने एक रेस्टोरेंट, मेडिकल स्टोर और क्लिनिक को पूरी तरह चपेट में ले लिया। फायर ब्रिगेड ने करीब 30 हजार लीटर पानी की मदद से एक घंटे में आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
Indore News Massive fire breaks out at Patel Market Tejaji Nagar
पटेल मार्केट में शनिवार सुबह लगी आग - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर के तेजाजी नगर मुख्य मार्ग पर स्थित पटेल मार्केट में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक बंद दुकान से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पास की अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। धुएं का काला गुबार इतना भीषण था कि वह काफी दूर से ही साफ नजर आ रहा था। इस अग्निकांड के कारण पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore: इंदौर का ऐतिहासिक 700 साल पुराना भगवान राम का मंदिर, स्थापित है खास प्रतिमा।
विज्ञापन


30 हजार लीटर पानी लगा
फायर ब्रिगेड से प्राप्त जानकारी के अनुसार कंट्रोल रूम को सुबह 11 बजकर 21 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके के लिए रवाना हो गईं। मौके पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां और चार टैंकर पहुंचे। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस पूरी प्रक्रिया में लगभग 30 हजार लीटर पानी का इस्तेमाल किया गया। तेजाजी नगर पुलिस भी मौके पर मौजूद रही और एहतियात के तौर पर कुछ देर के लिए रास्ते को दोनों तरफ से रोक दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्लिनिक और मेडिकल स्टोर भी आए चपेट में
डॉक्टर आशीष राठौर ने बताया कि पटेल मार्केट में उनका संजीवनी नाम से क्लिनिक है। उनके क्लिनिक के पास ही प्रशांत संते का प्रंजाल मेडिकल स्टोर और मनदीप राठौर का गणेश रेस्टोरेंट स्थित है। आग की शुरुआत संभवतः बंद पड़े गणेश रेस्टोरेंट से हुई थी जिसने तेजी से फैलते हुए मेडिकल स्टोर और क्लिनिक को भी अपनी जद में ले लिया। हालांकि इस हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है लेकिन तीनों दुकानों के मालिकों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है।

शार्ट सर्किट की आशंका 
तेजाजी नगर टीआई देवेंद्र मरकाम के अनुसार आग लगने का प्राथमिक कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है लेकिन अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की बारीकी से जांच कर रहे हैं। दुकानदारों का आरोप है कि फायर ब्रिगेड की टीम सूचना के बाद देरी से पहुंची जिससे नुकसान बढ़ गया। घटना के दौरान बड़ी संख्या में लोग वहां एकत्रित हो गए थे जिनमें से कई लोग इस भयावह मंजर के वीडियो और फोटो बनाते हुए भी देखे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed