फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Married youth first befriended by hiding his religion, then raped

Indore News: शादीशुदा युवक ने धर्म छुपाकर पहले दोस्ती की,फिर किया रेप

Sun, 04 Feb 2024 03:08 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 04 Feb 2024 03:08 PM IST
सार

महिला ने पहचान छुपाने को लेकर विवाद किया तो आरोपी ने कहा कि वह पत्नी को तलाक दे देगा,लेकिन यह शर्त भी रखी कि शादी के बाद बुर्का पहनना होगा और नमाज पढ़ना होगी।

विज्ञापन
Indore News: Married youth first befriended by hiding his religion, then raped
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

इंदौर में लव जिहाद का एक मामला सामने आया है। शादीशुदा युवक ने पहचान छुपाकर एक महिला से पहले दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर रेप करता रहा। जब महिला को पता चला कि युवक मुस्लिम समाज का है, लेकिन उनसे पहचान छुपाकर संबंध बनाए। जब उसे सच का पता चला तो महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन

 

कनाडि़या पुलिस ने आरोपी फरमान पिता मुबीन शेख के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला अपने पति से अलग रहती है और एमआईजी क्षेत्र मेें मकान किराए पर लिया था। उसकी एक युवक से पहचान हुई थी। युवक ने अपना नाम आशीष बताया। आशीष ने महिला से दोस्ती की और फिर शादी का झांसा दिया और शारीरिक संबंध बना लिए है।

विज्ञापन

 

महिला जब भी शादी का बोलती थी तो वह टाल देता था। एक दिन महिला को पता चला कि युवक का नाम आशीष नहीं,बल्कि फरमान है और वह शादीशुदा है। महिला ने पहचान छुपाने को लेकर विवाद किया तो आरोपी ने कहा कि वह पत्नी को तलाक दे देगा,लेकिन यह शर्त भी रखी कि शादी के बाद बुर्का पहनना होगा और नमाज पढ़ना होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने धर्म बदलने के लिए भी दबाव बनाना शुरू कर दिया। महिला ने जब इस बात से इनकार किया तो उसने मारपीट भी शुरू कर दी। इसके बाद महिला ने थाने में जाकर शिकायत की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप व अन्य धाराएं लगाकर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed