फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Married gym trainer raped after staying in live-in for 4 years

Indore News: शादीशुदा जिम ट्रेनर ने 4 साल लिव-इन में रहकर दुष्कर्म किया, शादी की बात पर मुक्के मारे

Fri, 01 Jul 2022 02:45 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 01 Jul 2022 02:45 PM IST
सार

इंदौर में एक शादीशुदा जिम ट्रेनर ने शादी का झांसा देकर एक महिला से चार साल तक दुष्कर्म किया। उसके खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है। 

विज्ञापन
Indore News: Married gym trainer raped after staying in live-in for 4 years
इंदौर में जिम ट्रेनर उसकी लिव-इन पार्टनर ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में एक महिला ने शादीशुदा जिम ट्रेनर पर शादी का झांसा देकर चार साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला ने शादी का दबाव बनाया तो वह मुकर गया। महिला को पीटा और भाग निकला। कनाड़िया थाने में महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


करूणा सागर में रहने वाली 34 वर्षीय महिला ने देवास नाका पर ग्रीन सैटेलाइट कॉलोनी में रहने वाले कृष्णा सिसोनिया पर चार साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उसने दुष्कर्म, मारपीट और ब्लैकमेल करने के आरोप अपनी शिकायत में लगाए हैं। कृष्णा फरार है। पुलिस उसे तलाश रही है। 
विज्ञापन


जिम ट्रेनर ने शादीशुदा होने की बात छिपाई
महिला का आरोप है कि 2018 में उसने निपानिया स्थित स्टड जिम की मेंबरशिप ली थी। 2012 में उसका अपने पति से तलाक हो गया था। कृष्णा उस जिम में ट्रेनर था। दोनों के बीच दोस्ती हो गई। कृष्णा शादीशुदा है और उसका एक बेटा है, यह बात उसने महिला से छिपाई। शादी का वादा कर उसने महिला के साथ संबंध बनाए। कृष्णा की पत्नी को अफेयर के बारे में पता चला तो उसने महिला के घर जाकर विवाद भी किया था। कृष्णा ने भरोसा दिलाया था कि पत्नी को तलाक देकर वह जल्द ही शादी कर लेगा। इसके बाद कृष्णा की पत्नी नौकरी करने दुबई चली गई। तब दोनों साथ रहने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चार साल से रह रहे थे लिव-इन में 
महिला ने लिव-इन में चार साल होने पर कृष्णा पर शादी का दबाव बनाया। तब उसने इनकार करते हुए महिला को बेल्ट से पीटा। उसे मुक्के मारे और वहां से चला गया। तब महिला ने थाने जाकर केस दर्ज कराया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed