{"_id":"68c24940caf2e66d970ee0ed","slug":"indore-news-man-dies-after-video-call-to-girlfriend-marriage-relationship-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: फांसी लगाकर युवक ने दी जान, गर्लफ्रेंड को किया था आखिरी Video Call","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: फांसी लगाकर युवक ने दी जान, गर्लफ्रेंड को किया था आखिरी Video Call
Thu, 11 Sep 2025 09:30 AM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Thu, 11 Sep 2025 09:30 AM IST
सार
Indore News: इंदौर के परदेशीपुरा में एक निजी कंपनी के कर्मचारी आशीष त्रिपाठी ने अपनी पत्नी और प्रेमिका के बीच चल रहे विवाद के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड से ठीक पहले उसने अपनी प्रेमिका को वीडियो कॉल किया था।
विज्ञापन
आशीष
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के परदेशीपुरा इलाके में मंगलवार को एक निजी कंपनी के 39 वर्षीय कर्मचारी आशीष त्रिपाठी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से ठीक पहले उसने असम में रहने वाली अपनी प्रेमिका को वीडियो कॉल किया था, जिसने तुरंत उसके दोस्त को सूचना दी। हालांकि, दोस्त के पहुंचने तक आशीष की मौत हो चुकी थी।
प्रेमिका को किया था आखिरी वीडियो कॉल
आशीष के दोस्त शुभम ने पुलिस को बताया कि आशीष ने आत्महत्या से पहले असम में रहने वाली अपनी प्रेमिका श्वेता को वीडियो कॉल किया था। कॉल के दौरान आशीष ने श्वेता से कहा कि वह अपनी जिंदगी खत्म कर रहा है। यह सुनकर घबराई श्वेता ने तुरंत शुभम को फोन कर घटना की जानकारी दी।
दोस्त के पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी मौत
शुभम तुरंत आशीष के कमरे पर पहुंचा, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर अंदर जाने पर आशीष का शव फंदे पर लटका मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
पत्नी और प्रेमिका के बीच विवाद बना आत्महत्या का कारण
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आशीष ने अपनी पत्नी और प्रेमिका के बीच चल रहे तनाव के कारण आत्महत्या की। दोस्तों ने पुलिस को बताया कि आशीष और श्वेता की मुलाकात इंदौर की एक कॉल सेंटर कंपनी में काम के दौरान हुई थी। बाद में दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहे।
पारिवारिक विवाद और तलाक का मामला
करीब तीन साल पहले आशीष ने अपने माता-पिता के कहने पर शादी कर ली थी। उसकी पत्नी वर्तमान में जबलपुर में अपने माता-पिता के साथ रहती है। आशीष की पत्नी को उसके और श्वेता के रिश्ते की जानकारी हो गई थी, जिसके बाद उसने तलाक का मामला दायर किया था। आशीष की एक बेटी भी है।
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में पत्नी और प्रेमिका के बीच चल रहे विवाद के कारण ही आशीष ने यह कदम उठाया। पुलिस ने जबलपुर में उसके परिवार को सूचना देकर इंदौर बुलाया है और आगे की जांच जारी है।