फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Man Bites Ear crime case

Indore News: लड़ाई में दांत से कान काटकर अलग कर दिया, दोनों पहुंचे थाने, पुलिस भी हैरान

Tue, 11 Feb 2025 08:22 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 11 Feb 2025 08:22 PM IST
सार

Indore News: राउ इलाके में शराब दुकान के बाहर दो पक्षों में झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक युवक ने दूसरे का कान दांतों से काट लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन
Indore News Man Bites Ear crime case
पुलिस भी हैरान हो गई। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

राउ इलाके में सोमवार को शराब दुकान के बाहर दो पक्षों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। विवाद के दौरान एक युवक ने गुस्से में दूसरे युवक का कान अपने दांतों से काट लिया, जिससे वह कटकर अलग हो गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।  
विज्ञापन


सोने की बात पर हुआ विवाद
राउ पुलिस के अनुसार, यह झगड़ा शुभम केलवा निवासी शिव सिटी मराठी मोहल्ला और मनोज पुत्र भगवानदास के बीच हुआ। शुभम ने पुलिस को बताया कि वह एक निजी कार कंपनी में काम करता है और सोमवार को अपने दोस्त अशोक के साथ आईपीएस कॉलेज के पास स्थित शराब दुकान पर पहुंचा था। वहां उसने देखा कि एक व्यक्ति शराब दुकान के सामने जमीन पर सो रहा था। शुभम ने उसे हटने के लिए कहा, लेकिन वहां मौजूद मनोज ने इस बात पर नाराजगी जाहिर करते हुए अपशब्द कहने शुरू कर दिए। शुभम ने जब मनोज को ऐसा करने से रोका, तो विवाद और बढ़ गया और अचानक मनोज ने शुभम के कान पर अपने दांतों से हमला कर दिया। यह हमला इतना खतरनाक था कि शुभम का कान कटकर अलग हो गया। घायल शुभम को तुरंत एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया और उसकी हालत स्थिर बताई गई।  
विज्ञापन


दोनों पहुंच गए पुलिस थाने
इस मामले में मनोज ने भी खुद को पीड़ित बताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मनोज के बेटे शिवम का कहना है कि झगड़े की शुरुआत शुभम की तरफ से हुई थी। उसके अनुसार, मनोज शराब दुकान के पास बैठा था, तभी शुभम वहां आया और उसे हटने के लिए कहने लगा। जब मनोज ने इनकार किया, तो शुभम ने गुस्से में शराब की बोतल उठाकर उसके सिर पर मार दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। मनोज पेशे से मजदूर है और इस झगड़े में उसे भी गंभीर चोटें आई हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के बाद साफ होगी स्थिति
पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अस्पताल से मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा। इस घटना के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया है और पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि झगड़ा किस वजह से हुआ और असली दोषी कौन है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed