फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Man Allegedly Rapes Woman on False Marriage Promise, Later Found Married

Indore News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, शादीशुदा निकला आरोपी

Fri, 21 Mar 2025 03:37 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला ,इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ,इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 21 Mar 2025 03:37 PM IST
सार

Indore News: इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में एक युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। 23 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मोहिनूर उर्फ मोईन के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन
Indore News Man Allegedly Rapes Woman on False Marriage Promise, Later Found Married
Indore News - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर के चंदन नगर थाना पुलिस ने एक 23 वर्षीय युवती की शिकायत पर उसके परिचित युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। आरोपी ने खुद को अविवाहित बताते हुए युवती को शादी का झांसा दिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती को ठगी का एहसास हुआ, तो उसने अपने परिवार के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


आरोपी बस ड्राइवर, शादी का दिया झूठा वादा
चंदन नगर पुलिस के अनुसार, पीड़िता की शिकायत पर मोहिनूर उर्फ मोईन (पुत्र अफसर खान), निवासी सरदारपुर, जिला धार के खिलाफ गुरुवार को मामला दर्ज किया गया। आरोपी उर्वशी ट्रेवल्स में बस ड्राइवर के रूप में काम करता है। पीड़िता की बहन अहमदाबाद में रहती है, जहां आने-जाने के दौरान उसकी मुलाकात मोईन से हुई थी। बातचीत बढ़ने पर मोईन ने पीड़िता की बहन और जीजा से संपर्क किया और शादी की बात चलाई।
विज्ञापन


शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म
युवती ने आरोपी को बताया कि वह तलाकशुदा है और उसकी एक बच्ची भी है। इस पर मोईन ने कहा कि उसे कोई आपत्ति नहीं है और रमजान के बाद शादी कर लेगा। हालांकि, इसी दौरान 7 मार्च को आरोपी इंदौर आया और पीड़िता के घर पहुंचकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह वापस चला गया और उसने पीड़िता से कोई संपर्क नहीं किया। जब युवती ने उससे बात करने की कोशिश की, तो उसने उसे अपशब्द कहकर भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादीशुदा निकला आरोपी, पुलिस कर रही जांच
जब पीड़िता और उसके परिवार ने मोईन के बारे में जानकारी निकाली, तो पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है और उसके गांव में उसका एक बेटा भी है। ठगी का एहसास होने पर युवती अपने परिवार के साथ गुरुवार रात थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीमें सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed