फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Male King Cobra Gifted to Zoo by CM, Boost to Breeding Program Ahead of Monsoon

MP: मादा कोबरा को मिला नर किंग कोबरा, बरसात के पहले सीएम ने दिया तोहफा, ब्रीडिंग से बढ़ेगी ये खास प्रजाति

Tue, 20 May 2025 12:10 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 20 May 2025 12:10 PM IST
सार

Indore News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्राणी संग्रहालय को नर किंग कोबरा की सौगात दी। पहले से मौजूद मादा किंग कोबरा के साथ अब नर की जोड़ी बनने से प्राकृतिक ब्रीडिंग की राह खुलेगी, जो जैव विविधता और इकोसिस्टम के लिए बेहद फायदेमंद है। 

विज्ञापन
Indore News: Male King Cobra Gifted to Zoo by CM, Boost to Breeding Program Ahead of Monsoon
सीएम ने देखे विभिन्न प्रजातियों के सांप और अजगर - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सुबह कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय पहुंचे। यहां पर उन्होंने नर किंग कोबरा की सौगात दी और चिड़ियाघर का भ्रमण किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कर्नाटक के पीलीकुला बायोलॉजिकल पार्क से लाए गए नर किंग कोबरा को स्नैक पार्क में छोड़ा। चूंकि इंदौर किंग कोबरा का प्राकृतिक आवास नहीं है, अतः चिड़ियाघर प्रबंधन द्वारा नर किंग कोबरा के लिए बनाए गए आवास की मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सराहना की। साथ ही किंग कोबरा की लंबाई और वजन देख कर प्रसन्नता जाहिर की।
विज्ञापन

विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. यादव सांपों के संरक्षण के लिए जोर देते हैं। इसी के तहत किंग कोबरा की ब्रीडिंग हेतु चिड़ियाघर में विशेष फेसिलिटी बनाई गई हैं। अभी तक प्राणी संग्रहालय में मादा किंग कोबरा थी, अब नर किंग कोबरा के आने से प्राकृतिक रूप से ब्रीडिंग हो सकेगी जो इको सिस्टम के लिए लाभप्रद सिद्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किंग कोबरा अपनी लंबाई, ज़हर और अनोखे व्यवहार के लिए जाना जाता है। यह दुनिया का सबसे लंबा विषैला साँप है, जिसकी लंबाई 18 फीट तक हो सकती है। किंग कोबरा को सबसे बुद्धिमान साँपों में से एक माना जाता है, क्योंकि यह परिस्थितियों के अनुसार अपने शिकार करने की रणनीति बदलता है। मादा किंग कोबरा अन्य साँपों से अलग होती हैं, क्योंकि वे घोंसला बनाकर अंडों को सेती हैं। किंग कोबरा जैव विविधता और इको सिस्टम के लिए लाभदायक होते हैं और किसानों के मित्र कहे जाते हैं।

बर्ड पार्क का भ्रमण
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्राणी संग्रहालय में स्थित बर्ड पार्क का भ्रमण किया। मुख्यमंत्री बर्ड पार्क में पक्षियों की विविधता और विभिन्न प्रजातियों को देख कर अभिभूत हो गए। उन्होंने पक्षियों को स्वयं अपने हाथ से दाना खिलाया। इसके अतिरिक मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चिड़ियाघर के भ्रमण के दौरान शुतुरमुर्ग, पॉकेट मंकी और अन्य प्राणियों को निहारा। इस दौरान जनप्रतिनिधिगण, चिड़ियाघर निदेशक डॉ. उत्तम यादव एवं अन्य नागरिकगण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed